विज्ञापन

शादी में प्लेट को कैसे सजाएं? 5 स्टेप का ऐसा फॉर्मुला जिससे ओवरईटिंग भी नहीं होगी और सब कुछ टेस्ट भी कर पाएंगे

Wedding Food Guide: अक्सर शादी में हम अपनी प्लेट को एक्स्ट्रा भर देते हैं या बहुत ज्यादा अनहेल्दी बना देते हैं. यहां हम 5 ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो अपनी प्लेट को बैलेंस करने में मदद करेंगे.

शादी में प्लेट को कैसे सजाएं? 5 स्टेप का ऐसा फॉर्मुला जिससे ओवरईटिंग भी नहीं होगी और सब कुछ टेस्ट भी कर पाएंगे
शादी में खाने की प्लेट को 5 आसान स्टेप्स से मैनेज कर सकते हैं.

Smart Eating at Weddings: शादी-ब्याह में सबसे बड़ी दिक्कत होती है, क्या खाएं और कितना खाएं? हर स्टॉल पर कुछ न कुछ लुभावना दिखता है, और प्लेट भरते-भरते कब ओवरईटिंग हो जाती है, पता ही नहीं चलता. नतीजा भारीपन, पछतावा और कई बार पेट की समस्या. लेकिन, अगर प्लेट सजाने का सही तरीका पता हो, तो आप बिना ज्यादा खाए हर चीज का स्वाद ले सकते हैं. जी हां, बस 5 आसान स्टेप्स अपनाकर आप अपनी प्लेट को ऐसे मैनेज कर सकते हैं कि ना तो खाना बर्बाद होगा और ना ही पेट ज्यादा भरेगा. यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो फिटनेस का ध्यान रखते हैं, लेकिन शादी का मजा भी लेना चाहते हैं.

शादी में खाने की प्लेट में क्या-क्या रखें? | What Should Be included on a Wedding Dinner Plate?

1. प्लेट छोटी रखें, सोच बड़ी रखें

शादी में अक्सर लोग बड़ी प्लेट उठाते हैं और उसे भरने की कोशिश करते हैं. इसकी जगह कोशिश करें कि प्लेट में कम-से-कम आइटम लें. छोटी मात्रा में ज्यादा वैरायटी लेना ज्यादा स्मार्ट तरीका है. इससे आपको हर डिश चखने का मौका मिलेगा, लेकिन पेट ज्यादा नहीं भरेगा.

ये भी पढ़ें: मैंने 15 दिन सुबह उठते ही मोबाइल देखना छोड़ा… फिर ऐसे बदली मेरी लाइफ, 32 साल के आईटी प्रोफेशनल की कहानी

2. पहले सलाद और स्टार्टर से शुरुआत करें

सीधे मेन कोर्स पर टूट पड़ने से बेहतर है कि शुरुआत हल्की चीजों से करें. सलाद, सूप या हल्के स्टार्टर आपके पेट को धीरे-धीरे तैयार करते हैं. इससे भूख कंट्रोल में रहती है और आप बाद में ज्यादा खाने से बचते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. थोड़ा-थोड़ा सब कुछ का रूल अपनाएं

हर स्टॉल पर जाकर प्लेट भर लेने के बजाय हर डिश का सिर्फ एक छोटा हिस्सा लें. यह तरीका आपको हर चीज का स्वाद लेने देगा, लेकिन ओवरलोड नहीं करेगा. याद रखें शादी में टेस्ट लेना है, पेट भरना नहीं.

ये भी पढ़ें: लाखों खर्च, फिर भी शादी का खाना क्यों हो जाता है फ्लॉप? मेन्यू प्लानिंग की ये 5 गलतियां सब कर देती हैं बर्बाद

4. फ्राइड और मीठा लिमिट में रखें

शादी में तला-भुना और मिठाइयां सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं. लेकिन यही चीजें जल्दी पेट भर देती हैं और भारीपन भी बढ़ाती हैं. कोशिश करें कि इन्हें अंत में और कम मात्रा में लें, ताकि आप बाकी डिशेज का मजा भी ले सकें.

Latest and Breaking News on NDTV

5. धीरे-धीरे खाएं और ब्रेक लें

जल्दी-जल्दी खाने से दिमाग को यह समझ नहीं आता कि पेट भर गया है. हर बाइट को आराम से खाएं, बीच-बीच में रुकें. इससे आप कम खाकर भी सेटिस्फाई महसूस करेंगे. अगर चाहें तो प्लेट खत्म करने के बाद 10-15 मिनट का ब्रेक लें, फिर देखें कि सच में और भूख है या नहीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com