Beetroot benefits : चुकंदर को खाने के अलावा चेहरे पर भी लगा सकते हैं, Skin में आएगा गुलाबी निखार

Face pack : चुकंदर खाने के अलावा फेस पैक के भी काम आता है. जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा. तो आज हम इसे चेहरे पर कैसे अप्लाई करें इसके बारे में बताएंगे. 

Beetroot benefits : चुकंदर को खाने के अलावा चेहरे पर भी लगा सकते हैं, Skin में आएगा गुलाबी निखार

आप चुकंदर को फेस मास्क (face mask) की तरह भी लगा सकती हैं.

Chukandar ke fayde : ठंड के मौसम में एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट पकवान खाते हैं लोग. क्योंकि इस मौसम में हरी सब्जियों की भरमार होती है. सर्दियों में लोग चुकंदर (beetroot) जरूर खाते हैं क्योंकि इसके पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं. इसके अलावा यह फेस पर पैक (face pack) की तरह भी लगाया जा सकता है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा. तो आज हम फेस पर कैसे अप्लाई करें इसके बारे में बताएंगे. 

चुकंदर को फेस पर कैसे लगाएं | How to apply beetroot on face

1- इसको आप क्लींजर (cleanser) की तरह भी लगा सकती हैं. बस आपको इसके रस को निकालकर फेस पर लगाना है फिर साफ पानी से चेहरे को धो लेना है. इससे फेस पर नेचुरल ग्लो आएगा.

2-आप चुकंदर को फेस मास्क (face mask) की तरह भी लगा सकती हैं. इसके लिए आप 1 चम्मच चुकंदर का रस और उसमें संतरे का पाउडर मिलाकर फेस पर लगा सकती हैं. इससे चेहरे पर गुलाबी निखार आएगा.

3-आप चुकंदर से चेहरे को मसाज भी दे सकती हैं. बस आपको एक चम्मच कच्चे दूध में, बादाम तेल और चुकंदर रस मिलाना है. अब इसे अच्छे से मिलाकर फेस पर मसाज देना है. इससे आपकी स्किन में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा

4- अगर आप चाहती हैं कि होंठ नेचुरल पिंक नजर आएं तो इसके रस को लिप्स पर लगा सकती हैं. आजकल ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां इसका इस्तेमाल तेजी से कर रही हैं.                                                        

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com