विज्ञापन

ग्लोइंग स्किन के लिए Raveena Tandon अपनाती हैं ये घरेलू नुस्खा, आप भी जान लें आटे और मलाई का ये DIY स्किनकेयर हैक

अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आप बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन द्वारा बताया हुआ ये DIY स्किनकेयर हैक अपना सकती हैं. खास बात ये हैं कि इसमें घर में मौजूद चीजों का ही इस्तेमाल किया गया है.

ग्लोइंग स्किन के लिए Raveena Tandon अपनाती हैं ये घरेलू नुस्खा, आप भी जान लें आटे और मलाई का ये DIY स्किनकेयर हैक
ग्लोइंग स्किन के लिए स्किनकेयर हैक
Photo Credit: NDTV

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. वहीं, कुछ लोग महंगे फेशियल करवाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. साल 2020 में बॉलीवुड अभिनेत्री  रवीना टंडन ने Beauty Talkies With Ravz में एक घरेलू नुस्खा साझा किया था, जिसे वो त्वचा को मुलायम और मॉइश्चराइज्ड बनाए रखने के लिए इस्तेमाल करती हैं. ऐसे में अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आप उनका बताया हुआ ये DIY स्किनकेयर हैक अपना सकती हैं. खास बात ये हैं कि इसमें घर में मौजूद चीजों का ही इस्तेमाल किया गया है.

क्या है DIY स्किनकेयर हैक?

रवीना टंडन ने घरेलू नुस्खे को बनाने का तरीका बताते हुए कहा कि त्वचा को मुलायम और मॉइस्चराइज रखने के लिए गेहूं के आटे में ताजी मलाई मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन और हाथों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं. जब ये सूखने लगे और हल्की परत केे रूप में निकलने लगे, तब इसे साफ कर लें. बेहतर और अच्छे निखार के लिए आप इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं. ये उबटन स्किन को नेचुरल शाइन देने और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है.

पिंपल्स कम करने के लिए स्किनकेयर हैक

रवीना टंडन ने अपनी इस सीरीज में पिंपल्स और त्वचा की जलन को कम करने के लिए भी कुछ घरेलू नुस्खे भी बताए थे. उन्होंने बताया कि मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर तैयार किया गया पेस्ट दाग-धब्बों या पिंपल्स पर लगा सकते हैं. इसके अलावा जीरे और पानी का पेस्ट भी त्वचा को ठंडक पहुंचाने में काफी मददगार होता है. रवीना के अनुसार, नारियल पानी को सीधे त्वचा पर लगाने से भी स्किन को सुकून मिलता है और ताजगी महसुस होती है.

DIY स्किनकेयर हैक क्यों हो सकता है फायदेमंद?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलाई में मौजूद प्राकृतिक फैट, प्रोटीन और लैक्टिक एसिड स्किन को अंदर से सॉफ्ट बनाते हैं और ड्रायनेस दूर करते हैं. वहीं, गेहूं का आटा एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है, जो चेहरे से डेड सेल्स और पोर्स में जमी गंदगी को बाहर निकालता है. इसके अलावा हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. ये चेहरे के काले दाग-धब्बों को हल्का करने और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर पहनें ये ट्रेंडी झुमके, फेस्टिक लुक में लग जाएंगे चार-चांद, देखिए लेटेस्ट-यूनिक डिजाइन्स

यह भी पढ़ें: हाथों पर चाहिए गाढ़ी मेहंदी का रंग... घर पर चीनी, चाय पत्ती और कॉफी से बनाएं पेस्ट? जानें वायरल नुस्खा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Glowing Skincare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com