When to change shaving razor: शेविंग करना हर पुरुष के ग्रूमिंग रूटीन का अहम हिस्सा है. इसके लिए ज्यादातर लोग बार-बार सैलून न जाकर घर पर ही शेव करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शेव करने के लिए आप जिस रेजर का इस्तेमाल करते हैं, वो आपकी स्किन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है? मामले को लेकर डर्माटॉलॉजिस्ट अग्नि कुमार बोस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन के डॉक्टर बताते हैं, अगर एक ही रेजर का इस्तेमाल लंबे समय तक किया जाए या टाइम रहते रेजर को न बदला जाए, तो ये आपकी स्किन के लिए टॉक्सिक साबित हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं हेल्दी और क्लियर स्किन के लिए रेजर को कितने दिनों में बदल देना चाहिए.
बॉडी में विटामिन B12 की कमी को दूर कर देगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा, शाकाहारी लोगों के लिए है रामबाण
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डर्माटॉलॉजिस्ट के मुताबिक, रेजर से शेव करने के दौरान 3 बातों पर ध्यान देना जरूरी है.
नंबर 1- रेजर का लाइफस्पैनडर्माटॉलॉजिस्ट बताते हैं, एक रेजर का ब्लेड बार-बार इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे डल हो जाता है. ऐसा होने पर स्किन पर शेव करते समय ज्यादा घर्षण यानी फ्रिक्शन होता है, जिससे रेजर बर्न, जलन और इनग्रोन हेयर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यानी अगर आप रेजर को 5 से 7 बार इस्तेमाल चुके हैं, तो अब उसे बदल दें. इससे आपकी स्किन क्लियर रहेगी और आपको इनग्रोन हेयर की परेशानी नहीं होगी.
नंबर 2- स्किन रिएक्शन मतलब रेड फ्लैगअगर शेव करने के बाद आपको बार-बार रैशेज, खुजली, एक्ने या स्क्रैचेज हो रहे हैं, तो ये क्लियर साइन है कि आपका रेजर अब आपकी स्किन के लिए सही नहीं रहा. खराब रेजर स्किन की बाहरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है और बैक्टीरियल इंफेक्शन का कारण बन सकता है. इस कंडीशन में इसे तुरंत बदल दें.
नंबर 3- रस्ट है खतरे की घंटीअगर आपके रेजर पर जंग लग गया है, तो इसका इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दें. रस्टेड ब्लेड से कट लगने पर टेटनस जैसी गंभीर बीमारी का खतरा होता है. ऐसे रेजर को बिना सोचे तुरंत फेंक दें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं