विज्ञापन

Holi 2026 Special: रंग नहीं छूट रहा? होली से पहले और बाद में अपनाएं ये आसान टिप्स, खुद ही साफ हो जाएगा रंग!

Holi Skin Care Tips: होली खेलना तो बहुत पसंद है लेकिन होली के रंगों को साफ करने की बात जब आती है तो फिर आफत आ जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो इन रंगों को आसानी से साफ करने में मदद करेंगे.

Holi 2026 Special: रंग नहीं छूट रहा? होली से पहले और बाद में अपनाएं ये आसान टिप्स, खुद ही साफ हो जाएगा रंग!
Holi Colour Removal Tips: होली खेलने से पहले और बाद में करें ये काम.

How to Remove Holi Colors: इस साल होली 4 मार्च को मनाई जा रही है. गुजिया और खूब सारा टेस्टी खाना खाने में और एक- दूसरे को रंग लगाने में बहुत मजा आती है. लेकिन ये मजा सजा तब लगने लगता है जब इन रंगों को छुड़ाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है. रंगों को छुड़ाने में हालत खराब हो जाती है. होली पर अमूमन लोगों को यही चिंता होती है कि इन रंगों को कैसे साफ करें. तो चलिए आज हम आपको बताएंगे रंग छुड़ाने के कुछ आसान टिप्स. 

होली खेलने से पहले क्या तैयारी करें

होली खेलने से पहले ही अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो रंगों को साफ करना थोड़ा आसान हो जाएगा. होली खेलने से पहले अपनी स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करें. इसके लिए आप फेस पर नारियल या सरसों का तेल या फिर कोई मॉइश्चराइजर लगाएं. इससे स्किन के ऊपर एक लेयर बन जाएगी. 

  • फेस को माइश्चराइज करें.
  • फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें. 
  • नेल्स को कट कर लें. 
  • नेल पेंट लगाएं. 
  • बालों पर तेल लगाएं. 
  • लिप्स पर लिप बॉम लगाएं. 
  • आंखों पर चश्मा लगाएं. 
  • बालों को बांधकर रखें. 
Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें: Holi 2026: भांग और गांजा में क्या फर्क है? इसके फायदे-नुकसान, कितनी देर रहता है नशा और भांग का नशा उतारने के घरेलू उपाय | FAQs

कैसे छुड़ाएं रंग

  • चेहरे की स्किन बेहद ही नाजुक होती है. इसलिए आपको इसका खास ख्याल रखने की जरूरत है-
  • होली खेलने के बाद सबसे पहले किसी सूखे कपड़े से फेस और बॉडी पर लगे रंग को साफ करें. 
  • इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर साफ कर लें.
  • अब किसी माइल्ड फेस वॉश से अपने चेहरे को साफ कर लें.
  • अगर रंग तब भी नहीं छूटा है तो आप आटा, हल्दी, तेल और पानी मिलाकर उबटन बनाएं और इससे रंग को निकालें. 
  • चेहरा साफ करने के बाद फेस पर मॉइश्चराइजर और एलोवेरा जेल लगाएं. 
Latest and Breaking News on NDTV

रंग निकालते समय ना करें ये गलतियां

ध्यान रखें कि आप अपने चेहरे पर लगे रंग को छुड़ाने के लिए स्किन को बहुत जोर से ना रगड़े. ऐसा करने से स्किन पर रेशेज पड़ सकते हैं. इसके साथ ही बहुत हार्श साबुन का इस्तेमाल भी ना करें ये फेस को स्किन को खराब कर सकता है. 

बालों से रंग कैसे निकालें?

  • रंग खेलने से पहले बालों को अच्छे से तेल लगाएं. इससे बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाएगी. 
  • रंग खेलते समय बालों पर कोई स्कार्फ या कैप लगा सकते हैं. 
  • ड्राई और केमिकल ट्रीटमेंट वाले बालों पर खास ध्यान दें.
  • रंग खेलने के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से साफ करें और कंडिशनर लगाएं. 

नाखूनों से रंग कैसे निकालें?

होली का रंग अक्सर नाखूनों में लग जाता है जो आसानी से निकलता नही है और ये दिखने में भी बेहद खराब लगता है. इसको साफ करने के लिए आप हाथों को गुनगुने पानी में भिगोकर रखें. फिर नींबू का रस या थोड़ा सा विनेगर नाखूनों पर लगभग 4 से5 मिनट तक लगाकर छोड़ दें. इसके बाद किसी सॉफ्ट ब्रश से नाखूनों को साफ करें. आखिर में नाखूनों पर क्रीम या तेल लगा लें, ताकि वे ड्राई और कमजोर न हों.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com