Hindi Diwas 2024: भारत के ऐसे कई राज्य हैं जहां हिंदी लोगों की पहली भाषा है. बच्चा जन्म के बाद से ही पहले हिंदी में बोलना सीखता है और फिर दूसरी भाषाएं लिखता-पढ़ता है. अक्सर देखा जाता है कि स्कूलों या विद्यालयों समेत ऑफिस वगैरह में भी हिंदी के बजाय इंग्लिश को ज्यादा तवज्जोह दी जाती है. हिंदी (Hind) बोलने वाले लोगों को इंग्लिश बोलने वालों के आगे कमतर समझा जाता है. ऐसे में हिंदी दिवस मनाने का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. हर साल 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है. हिंदी दिवस मनाने का मकसद हिंदी भाषा के साहित्य को बढ़ावा देना, हिंदी के स्तर को बेहतर करना और हिंदी बोलने वालों में गर्व का भाव लाना भी हैं. यहां हिदी दिवस के ऐसे ही कुछ शुभकामना संदेश दिए गए हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों, अध्यापकों और अन्य नाते-रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं.
Hindi Diwas 2024: भारत के अलावा और किन देशों में बोली जाती है हिंदी, घूमने का बना सकते हैं प्लान
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं | Hindi Diwas Wishes
विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी भाषा हमारी है.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं
दिल हमारा एक है और एक हमारी जान है.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

हम सब का अभिमान है हिन्दी
भारत देश की शान है हिन्दी.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

निज भाषा का नहीं गर्व जिसे
क्या प्रेम देश से होगा उसे,
वही वीर देश का प्यारा है
हिंदी ही जिसका नारा है.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
हिंदी दिवस पर हमने ठाना है
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
हम सब का अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

भारत के गांव की शान है हिंदी
हिन्दुस्तान की शक्ति हिंदी,
मेरे हिन्द की जान हिंदी
हर दिन नया वाहन हिंदी.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
वक्ताओं की ताकत भाषा,
लेखक का अभिमान है भाषा,
भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
हिंदी को आगे बढ़ाना है
उन्नति की राह पर ले जाना है.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

कबीर का गायन है हिंदी
सरल शब्दों में कहा जाए
तो जीवन की परिभाषा है हिंदी.
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
जैसे रंगों के मिलने से खिलता है बसंत,
वैसे भाषाओं की मिश्री सी बोली है हिंदी.
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है
हिंदुस्तान हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है.
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं