Hindi Diwas: हर साल 14 सितंबर के दिन भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है. हिंदी भाषा के महत्व को उजाकर करने और इसकी जरूरत से सभी को अवगत कराना इस दिन को मनाने के मकसद में शामिल है. हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा है और यूनाइटेड अरब अमिरात में इसे अल्पसंख्यक भाषा का दर्जा प्राप्त है. इसके अलावा, तकरीबन 42.5 करोड़ लोगों की पहली भाषा और 12 करोड़ लोगों की दूसरी बोलने वाली भाषा यानी सैकंड लैंग्वेज है. भारत के अलावा भी ऐसे कई देश (Hindi Speaking Countries) हैं जहां हिंदी बोली जाती है. यहां जानिए कौनसे हैं ये देश जहां की सैर करने जाएंगे तो आपको हिंदी बोलने वाले लोग जरूर मिलेंगे.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
भारत के अलावा किन देशों में बोली जाती है हिंदी
नेपालनेपाल एक ऐसा देश है जहां अधिकतर लोग हिंदी भाषी हैं. इस देश में तकरीबन 80 हजार लोग नेपाली भाषा बोलते हैं तो वहीं 80 लाख के करीब लोग हिंदीभाषी हैं और हिंदी में बात करते हैं. हालांकि, हिंदी को नेपाल की औपचारिक भाषा का दर्जा प्राप्त नहीं है.
मॉरिशसमॉरिशस देश की एक-तिहाई आबादी यानी तकरीबन साढ़े चार लाख लोग हिंदी भाषा बोलते हैं. इस देश के अधिकतम लोग मॉरिशियन क्रियोल भाषा बोलते हैं. इसके अलावा संसद में इंग्लिश और फ्रेंच भाषा को औपचारिक भाषा की तरह इस्तेमाल किया जाता है.
यूनाइटेड स्टेट्सयूनाइटेड स्टेट्स में 6,50,000 के करीब लोग हिंदी बोलते हैं. हालांकि, ज्यादातर हिंदी बोलने वाले घरों में ही हिंदी बोलते हैं क्योंकि अमेरिका अंग्रेजी भाषी देश हैं जहां कामकाज की भाषा इंग्लिश ही है. इसके अलावा, हिंदी ज्यादातर वे लोग बोलते हैं जो भारत (India) से प्रस्थान करके अमेरिका पहुंचे हैं.
फिजीफिजी द्वीप पर भी आपको हिंदीभाषी लोग मिल जाएंगे. फिजी द्वीप पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है. यहां पर लोग अच्छी हिंदी बोलते हुए दिख जाते हैं. वहीं, घूमने के लिए भी फिजी एक अच्छा देश है.
बांग्लादेशभारत की तरह ही बांग्लादेश में भी हिंदी भाषा बोलने वाले लोग मिल जाएंगे. यहां भारत में बोली जाने वाली बांग्ला आधिकारिक भाषा भी है. बांग्लादेश कभी घूमने जाएंगे तो हिंदी भाषा के जानकारों से मुलाकात हो सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Sholay के Gabbar ने इस Film में इतना हंसाया कि जीत लिया Filmfare Award | NDTV IndiaNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं