Benefits Of Ghee: गलत लाइफस्टाइल और सही चीजें नहीं खाने-पीने की वजह से व्यक्ति के शरीर पर असर पड़ने लगता है. आपको कई तरीके के नुकसान हो सकते हैं. गलत खान-पान का सबसे ज्यादा पाचन पर पड़ता है. आपका डाइजेशन सही नहीं होता है तो इससे पूरे शरीर पर नुकसान दिखने लगते हैं इसलिए अपने खाने में ऐसी चीज शामिल करना बेहद जरूरी है जो डाइजेशन को बेहतर बनाती है. आयुर्वेद के अनुसार डाइजेशन के लिए घी सबसे फायदेमंद होता है. अगर आप रोजाना एक चम्मच घी खाते हैं तो इससे पेट की कई बीमारियां दूर हो जाएंगी.
बस ये 3 चीजें खाने में करें शामिल, सारी थकान और कमजोरी हो जाएगी एकदम दूर, रहेंगे हमेशा एनर्जी से भरे
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात

घी खाने के फायदे | Benefits of eating ghee daily
घी पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. आयुर्वेद में भी माना गया है कि रोजाना घी का सेवन आपके शरीर को हेल्दी बनाता है. घी खाने से डाइजेस्टिव फायर तेज होती है जो खाने को पचाने में बहुत मददगार होती है. इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छे से काम करता है.
माना जाता है कि जब आप घी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो ये खाने को एनर्जी में बदलने में मदद करता है. जिससे आपको काम करने की ताकत मिलती है और आप एनर्जेटिक भी रहते हैं.
घी खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है. घी में ब्यूरिटिक एसिड होता है जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है. कब्ज दूर करने के लिए रात को सोते समय गुनगुने पानी या दूध में एक चम्मच घी मिलाकर लेने से सुबह पेट एकदम साफ हो जाता है.
अगर आप खाली पेट 1 चम्मच घी का सेवन करते हैं तो इससे एसिडिटी की समस्या दूर होती है और लुब्रिकेशन होता है. खाना पचाने के लिए आप एक चम्मच घी के साथ गुड़ भी खा सकते हैं.
अगर आपको घी खाने के बाद किसी तरह की समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाइए. वो आपको बताएंगे कि किस वजह से आपको परेशानी हो रही है और किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक होता है. इसलिए घी का सेवन भी सीमित मात्रा में करें. ज्यादा सेवन भी कई बीमारियों को बुलावा दे सकता है.
Monsoon Diet: न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया मॉनसून में कैसा होना चाहिए खानपान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं