Dry Hair Care Tip: बदलते मौसम, धूप और धूल की वजह से आजकल पुरुषों को भी बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. खासकर ड्राय हेयर (dry hair) और डैंड्रफ जैसी दिक्कतें आम होती जा रही हैं. ऐसे में सिर्फ शैम्पू या ऑयलिंग काफी नहीं होती हैं, बल्कि जरूरी है कि पुरुष भी अपने हेयर केयर रूटीन पर ध्यान दें. बालों में नमी बनाए रखने और रूखापन दूर करने के लिए कुछ प्राकृतिक उपाय और थोड़े बदलाव बहुत काम आ सकते हैं. सही देखभाल से न सिर्फ बालों की ड्राइनेस दूर होती है, बल्कि डैंड्रफ (dandruff) जैसी परेशानी भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको महंगे सैलून ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं बस रोजमर्रा की कुछ आदतों को अपनाने की जरूरत हैं. नीचे बताए गए 5 आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने बालों को मुलायम और मजबूत बना सकते हैं.
शैंपू का इस्तेमाल सोच समझकर करेंअगर आपके बाल घुंघराले हैं, तो उनमें ड्रायनेस जल्दी पनपती है. रोजाना शैंपू करने से बालों से नैचुरल ऑयल खत्म होने लगता है. हफ्ते में सिर्फ 2 बार शैंपू करें और कोशिश करें बाकी दिनों में सिर्फ पानी से बाल साफ करने की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डायबिटीज के मरीज हैं तो Dr. Hansaji Yogendra से जानिए किन सुपरफूड्स से कम होगा ब्लड शुगर लेवल
सूरज की तेज किरणों से बालों को ढकें
UV किरणें सिर्फ त्वचा ही नहीं, बालों की बाहरी परत को भी नुकसान पहुंचाता है. यह परत बालों की नमी को असुरक्षित रखती है. बाहर निकलते वक्त टोपी या स्कार्फ का इस्तेमाल करें, ताकि बाल धूप से सुरक्षित रहें.
हार्ड या क्लोरीन युक्त पानी से बचाव करेंअगर आपके घर में खारा या क्लोरीन मिला पानी आता है, तो ये धीरे-धीरे बालों की नमी खत्म कर देता है. इसका असर कम करने के लिए नींबू पानी या एप्पल साइडर विनेगर से बालों को धोना एक बेहतरीन घरेलू उपाय है.
बालों को ठंडे पानी से धोएंगर्म पानी बालों को ड्राय बना देता है और स्कैल्प की नमी भी सोख लेता है. इसलिए बाल धोते समय हमेशा ठंडा या सामान्य तापमान वाला पानी इस्तेमाल करें. ये बालों की शाइन को बरकरार रखने में मदद करता है.
कंडीशनर को बनाएं रूटीन का हिस्साशैंपू के बाद लीव-इन कंडीशनर बालों में नमी लॉक करने का काम करता है. इसे बालों में लगाकर 20–30 मिनट छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें. इससे बालों में धीरे-धीरे मूलायमता लौट आती है और रूखापन कम होने लगता है.
प्रस्तुती: रोहित कुमार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं