- कलौंजी में कई पोषक तत्व होंते हैं
- कलौंजी का तेल बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है
- कलौंजी ऑयल बालों में रक्त संचार को बढ़ाता है
आप में से बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे कि काले बीज (Nigella seeds) हमारे बालों के लिए कितना फायदेमंद है. कलौंजी के नाम से पहचाने जाने वाले ये बीज हमारे बालों के बढ़ने (Hair Growth) के साथ ही कई तरह से फायदेमंद हैं. कलौंजी से बने मास्क और कंडीश्नर आपको बाजार में कहीं भी आसानी से मिल जाएंगे. कलौंजी में कई ऐसे पोषक तत्व होंते हैं, जो हमारे बालों को सुंदर और स्वस्थ बनाते हैं.
जानें कलौंजी हमारे बालों के लिए किस तरह लाभदायक है?
- कलौंजी हमारे बालों की जड़ों में होने वाली खुजली को कम करता है. बालों की जड़ों में होने वाली खुजली और रूसी से कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं, साथ ही बाल तेजी से झड़ने भी लगते हैं.
- पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से कलौंजी आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. ये आपके बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व देता है और बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है.
- कलौंजी ऑयल आपके बालों को हर तरह से सुंदर और मजबूत बनाता है. साथ ही ये बालों को हर तरह की समस्याओं से भी निजात दिलाता है.
- ये बालों को सफेद होने से बचाता है. कलौंजी ऑयल में ओमेगा 3 की मात्रा ज्यादा पाई जाती है. जिससे ये बालों में रक्त संचार को बढ़ाता है और बाल तेजी से बढ़ते हैं.
कलौंजी ऑय़ल घर पर कैसे बनाएं ?
आपको चाहिए-
एक चम्मच कलौंजी
एक चम्म्च मेथी के दाने
200 मिली नारियल का तेल
50 मिली कास्टर ऑयल
एक कांच का जार
सबसे पहले आप मेथी के दाने और कलौंजी को पीसकर उसका पाउडर बना लें. अब इस पाउडर को कांच के जार में डाल दें. फिर इसमें कास्टर ऑयल और नारियल का तेल डालकर मिलाएं. अब इस जार को बंद करके धूप में रख दीजिए. इसे 2-3 हफ्ते तक धूप में रखिए. हर दो दिन पर इस जार को जरूर हिलाएं और 2-3 हफ्ते बाद इस तेल को छान दें. आप इसे हफ्ते में एक या दो बार जरूर लगाएं. जिससे आपके बाल सुंदर और स्वस्थ बनेंगे.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बालों के बढ़ने के लिए कलौंजी ऑयल को कैसे इस्तेमाल करें ?
- कलौंजी ऑयल को आप सीधे अपने बालों पर लगा सकते हैं. हाथ पर थोड़ा सा कलौंजी ऑयल लेकर धीरे-धीरे बालों की जड़ों में मसाज करें. आधे से एक घंटे तक लगा रहने दें. फिर बालों को किसी अच्छे शैंपू से धो लें. इस तेल से बालों पर मसाज करने से आपके बाल तेजी से बढ़ेंगे.
- इस ऑयल को आप जैतून के तेल और कास्टर ऑयल के साथ मिलाकर भी अपने बालों पर लगा सकती हैं. तीनों को बराबर मात्रा में मिलाकर अपने बालों की जड़ों पर लगाएं. अच्छे से मसाज करें फिर आधे घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें.
- आप नींबू के रस के साथ मिलाकर भी कलौंजी ऑयल बालों में लगा सकते हैं. नींबू में विटामिन सी होता है, जो बालों के लाभदायक होता है. सबसे पहले नींबू का रस बालों की जड़ों में लगाएं. 15 मिनट बाद उसे धो लें. फिर कलौंजी ऑयल से अपने बालों में मसाज करें. अब आप इसे पूरी रात लगा रहने दें. अगले दिन सुबह धो लें.
- थोड़ा से मेथी पाउडर लेकर उसे कौंलजी ऑयल में मिला ले. इसमें आप नारियल का तेल भी मिला सकती है. अब इन तीनों को अच्छे से मिलाकर अपने बालों में लगाएं और आधे घंटे में बाद किसी अच्छे शैंपू से बाल धो लें.
याद रखें: कलौंजी ऑयल, कास्टर ऑयल और कई ऐसे ऑयल हैं जो बाल धोने पर आसानी से नहीं निकलते. इससिए बालों को धोने के लिए आप किसी अच्छे शैंपू का इस्तेमाल करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं