विज्ञापन

शादी के बाद बेटी बार-बार कर रही ये 4 बातें तो माता-पिता न करें इग्नोर

Married Daughter Warning Signs: इन घटनाओं से हर मां-बाप को एक सबक लेने की जरूरत है कि अगर बेटी शादी के बाद बार-बार कुछ बातें दोहरा रही हो तो उसे अनसुना न करें या नजरअंदाज न करें. आपकी बेटी की इन बातों को अगर आप गहराई से समझें और सही कार्रवाई करें तो समय रहते हुए बचा सकते हैं.

शादी के बाद बेटी बार-बार कर रही ये 4 बातें तो माता-पिता न करें इग्नोर
Married Daughter Warning Signs
NDTV

Don't Ignore These Signs Of Your Married Daughter: इस महीने देश में दो ऐसी घटनाएं हुई जिसने शादी के बाद महिलाओं की जिंदगी और उनकी सुरक्षा को लेकर फिर से बहस छेड़ दी. 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में 33 साल की ट्विशा शर्मा की मौत और 17 मई को ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव की निवासी दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने बेटियों को लेकर न सिर्फ माता-पिता की चिंताओं को बढ़ा दिया है बल्कि बेटियों की सुरक्षा को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. दोनों ही मामलों में पुलिस अपना काम कर रही है. लेकिन इन घटनाओं से हर मां-बाप को एक सबक लेने की जरूरत है कि अगर बेटी शादी के बाद बार-बार कुछ बातें दोहरा रही हो तो उसे अनसुना न करें या नजरअंदाज न करें. आपकी बेटी की इन बातों को अगर आप गहराई से समझें और सही कार्रवाई करें तो समय रहते हुए बचा सकते हैं.

शादी के बाद बेटी बार-बार कहे ये बातें तो न करें नजरअंदाज (If Your Daughter Repeatedly Says These Things After Marriage, Do Not Ignore)

मुझे घुटन होती है

ट्विशा शर्मा के पिता ने भी इस बात का जिक्र किया कि वह शादी के बाद उनसे घर की परिस्थितियों को लेकर कहा करती थी कि उसे घुटन महसूस होती है और ऐसा लगता है जैसे वह फंस गई है. आपकी लाडली भी अगर ससुराल में रहते हुए या पति के साथ रहते हुए ऐसी बातें बार-बार दोहरा रही है तो इसे नजरअंदाज न करें और कारण को समझने की कोशिश करें.

खुलकर बात नहीं कर पाती

अगर बेटी ससुराल में हमेशा डरी-डरी सी रहती हो और शादी के कई महीने बाद भी वह अकेलापन महसूस कर रही हो तो उससे बात करें. कई बार पति या ससुरालवालों के कंट्रोलिंग नेचर की वजह से लड़कियां डरी-सहमी सी रहती हैं. इन हालातों में वह खुद को अकेला पाती हैं और किसी से खुल कर कुछ बोल भी नहीं पातीं.

जरूरत से ज्यादा बंदिशें

हर घर के कुछ नियम-कायदे होते हैं और जब लड़की शादी कर किसी घर में जाती है तो उसे भी उसे मानना पड़ता है. लेकिन अगर नियम और कायदे, बंदिशें बन जाएं और हर बात पर रोक-टोक होने लगे तो जिंदगी घुटन बन जाती हैं. क्या पहना है, किससे बात करती हैं, क्या खाना है और क्या नहीं करना, इस तरह की चीजें अगर ससुराल में हो रही हो और आपकी बेटी आपसे कहे कि वह फंसा हुआ महसूस करती है तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. ये चीजें धीरे-धीरे मानसिक सेहत पर असर डालती हैं. ऐसे में आपको परिवार और बेटी के पति दोनों से बात करनी चाहिए.

परेशान हूं, लेकिन मैं संभाल लूंगी

आप बेटी को मजबूत बनने की सलाह दें लेकिन उसे मजबूर न होने दें. लड़कियां अक्सर माता-पिता के आगे खुद को स्ट्रांग दिखाती हैं और उन्हें समझाती हैं कि मैं संभाल लूंगी. वह बात बढ़ने से डरती हैं और रिश्ते को बार-बार मौका देती हैं.

माता-पिता क्या करें?

अगर आपकी बेटी हमेशा तनाव में रहती हो तो उसे मिलें और परिवार से मिलकर मामले को समझने की कोशिश करें. बेटी के हित में जो भी फैसला हो उसे लेने से पीछे न हटे. ये याद रखें कि आपकी बेटी आपके लिए सबसे कीमती है न कि समाज और दिखावटी के रिश्ते.

यह भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: Pregnancy या Pressure? मां बनने के फैसले पर परिवार, मानसिक तनाव और नौकरी खोने के डर की पड़ताल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com