विज्ञापन

कब्रें खोदकर मुर्दे खाने वाला बिज्जू अगर घर में घुस आए तो क्या करें? जानें इसे भगाने के घरेलू उपाय

How to Get Rid of a Civet from the House: कबर बिज्जू (Civet) भोजन की तलाश में ग्रामीण इलाकों में आ जाता है. सबसे पहले घर के बाहर पड़ा खाना और कूड़ा साफ करें. डस्टबिन को हमेशा ढक्कन लगाकर रखें और बचा हुआ भोजन खुले में न फेंकें. साथ ही तेज गंध वाले फिनाइल से सिवेट किसी जगह से दूरी बना सकता है.

कब्रें खोदकर मुर्दे खाने वाला बिज्जू अगर घर में घुस आए तो क्या करें? जानें इसे भगाने के घरेलू उपाय
घर में घुस आए मुर्दाखोर बिज्जू तो कैसे भगाएं
ndtv

मुर्दाखोर बिज्जू या सिवेट जैसे जंगली जानवर अगर अचानक गांव या घर के आसपास नजर आ जाएं तो लोग घबरा जाते हैं. दरअसल, खाने की तलाश में ये जीव कई बार आबादी का रुख कर लेते हैं. हालांकि, कबर बिज्जू को लेकर कई तरह की बातें प्रचलित हैं, लेकिन हर सिवेट को इंसानों या मुर्दो के लिए शिकारी मानना सही नहीं है. एशियन पाम सिवेट आमतौर पर मांस-आधारित आहार के साथ-साथ फल और पौधों से मिलने वाली अन्य चीजें भी खाते हैं. इनके शिकार में छोटे कृंतक जैसे चूहे, सांप, मेंढक और कीड़े-मकोड़े शामिल हैं. इसके अलावा पौधों से मिलने वाले इनके पसंदीदा खाद्य पदार्थों में चीकू, कॉफी, आम, रामबुटान और ताड़ के फूल का रस शामिल है. इसके अलावा, बिज्जू को लेकर एक ऐसा मिथक है कि इसे जब भोजन नहीं मिलता है तो यह कब्र खोदकर मुर्दे खाकर पेट भरता है.

घरों में क्यों घूसता है कबर बिज्जू

जानकारी के लिए बता दें कि जंगल या प्राकृतिक इलाकों में भोजन की कमी होने पर बिज्जू (Civet) आबादी की ओर आ जाते हैं. ऐसे में आपके घरों के आसपास खुले डस्टबिन, फेंका हुआ खाना, फल और चूहों की मौजूदगी सिवेट को आकर्षित कर सकती है. इसलिए घर के आसपास खाने का सामान खुला छोड़ना इस समस्या को बढ़ा सकता है. कई बार यह घरों के अंदर तक घूस आते हैं, ऐसे में यह छोटे बच्चों पर हमला कर देते हैं. हालांकि यह जहरीले नहीं होते है, लेकिन जब यह हमला करते हैं तो गंभीर रूप से घाायल कर देते हैं, इसके काटने से गंभीर संक्रमण का खतरा भी बड़ जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AZ Animals

कहां रहना पसंद करता है कबर बिज्जू

सिवेट आमतौर पर जंगल, झाड़ियों, बगीचों और ऐसे इलाकों में रह सकता है जहां उसे छिपने और भोजन की सुविधा मिले. यह रात में ज्यादा सक्रिय रहता है. पेड़ों पर चढ़ने में भी यह काफी माहिर होता है. जंगलों के आसपास बसे गांवों में भोजन की तलाश में इसके पहुंचने की संभावना बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: रसोई से चींटियों को भगाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? चींटियां किस गंध से नफरत करती हैं

16 देशों में पाया जाता है सिवेट

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AZ Animals

AZ Animals Wildlife की रिपोर्ट के अनुसार, एशियन पाम सिवेट भारत समेत बांग्लादेश, भूटान, चीन, इंडोनेशिया,कंबोडिया, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (लाओस), श्रीलंका, म्यांमार, मलेशिया, नेपाल, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, ब्रूनेई दारुस्सलाम 16 देशों में पाया जाता है.

घर से सिवेट भगाने का क्या है घरेलू उपाय

बता दें कि सिवेट की सूंघने की क्षमता काफी अच्छी होती है. इसे घर से भगाने के लिए आप फिनाइल का इस्तेमाल कर सकते है. फिनाइल की गंध से सिवेट दूर भागता है. इसके अलावा, इसे भगाने के लिए आप एक लंबे डंडे में कपड़ा बांधकर मशाल तैयार कर लें. मशाल को जलाकर भी बिज्जू को डराकर भगाया जा सकता है. यह आपके घर के अंदर नहीं आ पाए, तो इसके लिए आप घर के बाहर पड़ा खाना और कूड़ा साफ करें. डस्टबिन को हमेशा ढक्कन लगाकर रखें और बचा हुआ भोजन खुले में न फेंकें. घर की छत, स्टोर रूम या दीवारों के आसपास ऐसी जगहों को भी बंद करें जहां से जानवर अंदर आ सकता है. चूहों की संख्या कम रखना भी जरूरी है, क्योंकि छोटे जीव सिवेट के भोजन का हिस्सा हो सकते हैं. अपने भोजन की तलाश में सिवेट घरों में घूसता है.

सामने आ जाए तो क्या करें

बता दें कि कबर बिज्जू या सिवेट को घेरकर पकड़ने, डंडे से मारने या छेड़ने की कोशिश न करें. बच्चों और पालतू जानवरों को उससे दूर रखें और उसे निकलने का रास्ता दें. अगर सिवेट घर के अंदर फंस गया है या आक्रामक व्यवहार कर रहा है तो खुद पकड़ने के बजाय स्थानीय वन विभाग या वन्यजीव बचाव टीम से संपर्क करना सबसे सुरक्षित तरीका है.

यह भी पढ़ें: गोह को भगाने का क्या तरीका है? घर से गोयरा भगाने के क्या घरेलू उपाय हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kabar Biju, Kabar Bijju Is Dangerous, Civet, Wildlife India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com