ग्लूटाथियोन ब्यूटी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर इंग्रीडिएंट्स में से एक है. इस इंग्रीडिएंट को हेल्दी, ग्लोइंग और स्किन को ब्राइट बनाने का सीक्रेट बताया जाता है. लेकिन क्या वाकई ऐसा है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आखिर ग्लूटाथियोन होता क्या है और ये आपकी स्किन पर किस तरह का असर दिखाता है-
Glutathione क्या होता है?
हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लूटाथियोन हमारे शरीर में बनने वाला एक नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट है. ये तीन अमीनो एसिड- ग्लूटामाइन, ग्लाइसिन और सिस्टीन से मिलकर बनता है. इसका काम शरीर की कोशिकाओं यानी सेल्स को नुकसान से बचाना है. जब शरीर में फ्री रेडिकल्स बढ़ जाते हैं, तो वे स्किन और बॉडी की सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं. ग्लूटाथियोन इनसे लड़ने में मदद करता है और बॉडी को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है.
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है?इसे लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट अंकुर सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन के डॉक्टर बताते हैं, ग्लूटाथियोन दो तरह से काम करता है. सबसे पहले, यह एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सिडेंट है, जो स्किन को डैमेज होने से बचाता है. इससे स्किन हेल्दी दिख सकती है और बढ़ती उम्र के असर को कम करने में भी मदद मिल सकती है.
दूसरा, यह शरीर में बनने वाले गहरे रंग के मेलेनिन को हल्के रंग के मेलेनिन की तरफ बढ़ाने में मदद करता है. ऐसे में ग्लूटाथियोन के इस्तेमाल से कुछ लोगों की स्किन पहले से ज्यादा ब्राइट दिख सकती है. इसके अलावा यह लिवर के डिटॉक्स प्रोसेस में भी मदद करता है, जिससे बॉडी और स्किन की ओवरऑल हेल्थ बेहतर हो सकती है. कुछ लोगों को इसे लेने के बाद एनर्जी में भी थोड़ा सुधार महसूस हो सकता है.
इसे कैसे लिया जाता है?डॉक्टर सरीन बताते हैं, ग्लूटाथियोन आमतौर पर टैबलेट, कैप्सूल या IV (ड्रिप) के जरिए लिया जाता है. स्किन पर लगाने वाली क्रीम की तुलना में ओरल या IV ज्यादा असर दिखाते हैं. हालांकि, इसे कभी भी अपनी मर्जी से नहीं लेना चाहिए. इसे शुरू करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना सबसे जरूरी है.
यह भी पढ़ें- माथे, ठुड्डी, कमर और स्कैल्प...बॉडी के किस पार्ट पर एक्ने होने पर क्या लगाएं? Dermatologist से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं