हेल्दी, सॉफ्ट और नेचुरल ग्लो वाली स्किन हर कोई चाहता है. इसके लिए हाइड्रेशन और मॉइस्चराइजेशन बेहद जरूरी है. अब, अधिकतर लोग इन दोनों को एक ही चीज समझते हैं. जबकि दोनों में काफी अंतर होता है और दोनों का काम भी अलग-अलग होता है. यहां हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि हाइड्रेशन और मॉइस्चराइजेशन में क्या फर्क होता है. साथ ही जानेंगे कि दोनों में से आपकी स्किन के लिए क्या ज्यादा जरूरी है-
हाइड्रेशन और मॉइस्चराइजेशन में क्या अंतर है?
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, हाइड्रेशन का मतलब है स्किन में पानी की कमी को पूरा करना. जब त्वचा में पानी कम हो जाता है, तो स्किन बेजान, खिंची-खिंची और थकी हुई नजर आने लगती है. कई बार ऑयली स्किन भी डिहाइड्रेट हो सकती है. ऐसे में हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स स्किन को पानी देने का काम करते हैं, जिससे स्किन फ्रेश और प्लंप दिखाई देती है.
वहीं, मॉइस्चराइजेशन का मतलब है स्किन में मौजूद नमी को लंबे समय तक बनाए रखना. मॉइस्चराइजर त्वचा की ऊपरी सतह पर एक सुरक्षा परत बनाता है, जिससे पानी जल्दी बाहर नहीं निकलता और स्किन मुलायम बनी रहती है. यानी हाइड्रेशन पानी देता है, जबकि मॉइस्चराइजेशन उस पानी को लॉक करके रखता है.
किस स्किन टाइप को क्या चाहिए?अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई रहती है, उस पर रूखापन, पपड़ी या खिंचाव महसूस होता है, तो आपको अच्छे मॉइस्चराइजर की जरूरत है. पेट्रोलियम जेली, शिया बटर, सेरामाइड्स और कुछ नेचुरल ऑयल्स वाले प्रोडक्ट्स स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं.
वहीं, अगर आपकी स्किन डिहाइड्रेटेड है यानी उसमें पानी की कमी है, तो हायल्यूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन या एलोवेरा जैसे इंग्रीडिएंट वाले हाइड्रेटिंग सीरम और जेल फायदेमंद हो सकते हैं. शहद भी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.
सिर्फ प्रोडक्ट्स ही नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरीहेल्दी स्किन सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स से नहीं मिलती. इससे अलग दिनभर पर्याप्त पानी पीना, मौसमी फल और हरी सब्जियां खाना, अच्छी नींद लेना और जरूरत से ज्यादा धूप से बचना भी उतना ही जरूरी है.
हाइड्रेशन और मॉइस्चराइजेशन, दोनों ही जरूरीकई लोगों को लगता है कि सिर्फ मॉइस्चराइजर लगाने से काम हो जाएगा, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है. अगर स्किन डिहाइड्रेटेड है, तो पहले उसे हाइड्रेट करना जरूरी है और उसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना बेहतर रहता है. इससे स्किन को पानी भी मिलता है और वह लंबे समय तक लॉक भी रहता है. ऐसे में अगर आपकी स्किन ड्राई और रफ फील हो, तो उसे हाइड्रेशन और मॉइस्चराइजेशन दोनों दें. तभी स्किन पर ग्लो बरकरार रहता है और स्किन हेल्दी नजर आती है.
यह भी पढ़ें- महंगी नहीं, सही जींस खरीदें, Stylist से जानिए किस बॉडी टाइप पर कौन-सी जींस लगती है बेस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं