विज्ञापन

पुराने कपड़ों के मिलेंगे हजारों रुपये, पुराने कपड़ों को ऑनलाइन कैसे बेचें

दीवाली के समय अधिकतर घरों से बहुत पुराने कपड़े बाहर निकलते हैं. कई लोग इन्हें कूड़े में डाल देते हैं, तो कई लोग छोटा-बड़ा बर्तन ले लेता है, लेकिन अब पुराने कपड़ों से आप हजारों रुपये कमा सकते हैं. यहां जानिए पुराने कपड़ों से पैसे कैसे कमाएं.

पुराने कपड़ों के मिलेंगे हजारों रुपये, पुराने कपड़ों को ऑनलाइन कैसे बेचें
पुराने कपड़ों कैसे बेचें
file photo

दीवाली आने वाली है और घरों में साफ-सफाई भी शुरू हो चुकी है. दीवाली की सफाई करते समय अधिकतर घरों में बहुत से पुराने कपड़े भी बाहर निकलते हैं. कई लोग इन्हें ऐसे ही कूड़े में डाल देते हैं, तो कई लोग संभाल कर रखते हैं. कोई पुराने कपड़ों से छोटा-बड़ा बर्तन ले लेता है, लेकिन अब पुराने कपड़ों से आप हजारों रुपये कमा सकते हैं. अब पुराने कपड़ों को बर्तन वाले को देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ ऑनलाइन पोर्टल्स पर पुराने कपड़ों के अच्छे पैसे मिल सकती है. चलिए आपको बताते हैं पुराने कपड़ों से पैसे कैसे कमाएं.

पुराने कपड़ों को ऑनलाइन कैसे बेचें

पुराने कपड़ों को बेचने के लिए कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं, जहां आपको अच्छे दाम मिल सकते हैं. Freeup, Gletot और Etashee जैसे री-कॉमर्स (Re-commerce) पोर्टल पुराने फैशन, बैग्स और एक्सेसरीज को बेचने की सुविधा दे रहे हैं. ये ऐप्स फटे-पुराने नहीं, बल्कि अच्छी स्थिति वाले कपड़ों को सीधे ग्राहकों तक बेचकर पैसे कमाने का मौका देते हैं.

स्मार्ट बाजार एक्सचेंज- यहां आप पुराने कपड़ों के साथ-साथ अखबार भी बेच सकते हैं. स्मार्ट एक्सचेंज बाजार में आपको किलो के हिसाब से कूपन मिलते हैं, जिनसे आप अपनी जरूरतों का सामान खरीद सकते हैं.

Freeup, Gletot, Etashee- ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं. यहां आप अपने पुराने कपड़े बेच सकते हैं. इस साइट पर आप अपने कपड़ों की फोटो डालें, इसके बाद पोर्टल वाले खुद देखते हैं और फिर आपके घर पर कपड़े लेने के लिए अपने कर्मचारी को भेजते हैं. इन साइट पर पुराने कपड़ों के अच्छे पैसे मिलते हैं और पैसे भी आपको तुरंत ही मिल जाते हैं.

यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Old Clothes, Clothes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com