Garlic Leaves Benefits In Hindi: लहसुन सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने नहीं, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी वरदान है. आयुर्वेद में लहसुन को रसायन की तरह माना गया है, क्योंकि यह शरीर की कई बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है. चाहे वह सर्दी-जुकाम हो, कमजोरी इम्यूनिटी, दिल की समस्याएं या पाचन से जुड़ी परेशानियां, लहसुन हर मामले में मददगार साबित है. आपको बता दें लहसुन में नैचुरल एंटीबायोटिक गुण मौजूद हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. इसके दाने हों या पत्ते, दोनों ही बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं, खासकर जब जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन हो.

लहसुन के पत्ते खाने के फायदे- (Lahsun Ke Patte Khane Ke Fayde)
1. दिल-
दिल और ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी लहसुन बेहद फायदेमंद है. यह कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस में रखता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. अगर दिल की बीमारियों का खतरा हो या ब्लड सर्कुलेशन कमजोर हो, तो लहसुन पत्तों के साथ इसका सेवन करना बेहद उपयोगी साबित होता है.
2. पाचन-
पाचन संबंधी समस्याओं में भी लहसुन और उसके पत्ते बहुत असर दिखाते हैं. भारी भोजन, गैस या अपच जैसी परेशानियों में लहसुन का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है. आयुर्वेद में इसे गर्मी पैदा करने वाला माना गया है, इसलिए यह पेट के लिए भी फायदेमंद है.

3. जोड़ों का दर्द-
जोड़ों के दर्द या शरीर में सूजन की समस्या में भी लहसुन काम आता है. यह प्राकृतिक रूप से सूजन को कम करता है और दर्द में राहत देता है. खासकर बुजुर्गों या ठंड के मौसम में जोड़ों और बदन की अकड़न में यह बहुत लाभकारी है.
4. मोटापा-
लहसुन शरीर में गर्माहट बनाए रखने में भी मदद करता है. सुस्ती, थकान या वजन बढ़ने जैसी समस्याओं में लहसुन पत्तों के साथ सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.
कैसे करें इसका सेवन- (How To Consume Garlic Leaves)
खाने में भी लहसुन और उसके पत्तों को शामिल करना आसान है. सब्ज़ी, दाल, सूप या पराठे में इसका इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पोषण भी देता है.
ये भी पढ़ें- बच्चों के लिए संजीवनी से कम नहीं है किचन में मौजूद ये चीज, आयुर्वेद से जानें फायदे और सावधानियां
ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं