Glowing Skin: फलों को सेहत दुरुस्त रखने के लिए खूब खाया जाता है, लेकिन इनका असर स्किन केयर में भी खूब देखने को मिलता है. फलों में विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिसने स्किन क्लेंज होती है और चेहरे पर निखार भी आता है. केमिकल वाले फेशियल करवाने के बजाय आप इन फलों से फेस पैक्स (Fruit Face Packs) बनाकर लगा सकते हैं. इन फेस पैक्स को चेहरे पर लगाने के कई फायदे हैं. स्किन ग्लो तो करती ही है, साथ ही त्वचा को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं, एंटी-एजिंग गुण मिलते हैं, स्किन से दाग-धब्बे कम होते हैं और त्वचा पर प्राकृतिक नमी भी बनी रहती है. जानिए पपीता, केला, संतरा और स्ट्रॉबेरी का फेस पैक कैसे बनाते हैं.
आंखों के नीचे पड़े काले घेरों को दूर कर देगी यह एक सब्जी, रस में रूई डुबोकर लगाएं डार्क सर्कल्स पर
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
निखरी त्वचा के लिए फलों के फेस पैक्स | Fruit Face Packs For Glowing Skin
पपीते का फेस मास्कपपीता विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत है. इसमें पाए जाने वाले एंजाइम्स त्वचा से डेड स्किन सेल्स हटाते हैं और स्किन को दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं. फेस पैक बनाने के लिए पपीते (Papaya) के 2 टुकड़े लेकर मसल लें और उसमें एक चम्मच शहद डालकर मिक्स करें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धो लें. स्किन चमक जाएगी.
सोने से पहले रात में पीने लगेंगे यह पीला पानी, तो शरीर से निकलने लगेगा गंदा यूरिक एसिड
संतरे का फेस पैकइस फेस पैक को बनाने के लिए आपको असल में संतरे नहीं बल्कि संतरे के छिलकों (Orange Peels) की जरूरत होगी. संतरे के छिलके एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इनमें विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है. फेस पैक बनाने के लिए संतरे के छिलकों को धूप में सुखाएं और फिर पीसकर पाउडर बना लें. 3 चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर लेकर उनमें एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाएं और फेस पैक तैयार कर लें. इस फेस पैक को 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धो लें.
केले का फेस पैककेले विटामिन बी6, विटामिन सी, पौटेशियम और कई पोषक तत्वों और खनिजों का अच्छा स्त्रोत है, जो स्किन के लिए अच्छे साबित होते हैं. केले के फेस पैक (Banana Face Pack) का असर दाग-धब्बों और झाइयों को हल्का करने में अच्छा नजर आता है. इस फेस पैक के लिए आपको आधे केले में आधा चम्मच ही हल्दी और एक चम्मच नींबू का रस मिलाने के बाद पेस्ट बनाना है. इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. स्किन पर निखार दिखने लगता है.
स्ट्रॉबेरी का फेस पैकस्किन केयर प्रोडक्ट्स में स्ट्रॉबेरी को खूब इस्तेमाल किया जाता है. इस फल से फेस पैक भी बनाया जा सकता है. फेस पैक लगाने पर चेहरे पर प्राकृतिक निखार दिखने लगता है और चेहरे को चमक मिलती है सो अलग. 4-5 स्ट्रॉबेरीज लेकर पीस लें. अब एक चम्मच कोकोआ पाउडर और एक चम्मच शहद के साथ पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं