Dark Circles: बहुत सी महिलाएं और पुरुष आंखों के नीचे पड़े काले घेरों से परेशान रहते हैं. इन डार्क सर्कल्स के कारण आंखें काली नजर आने लगती हैं और चेहरे की खूबसूरती कम होती है सो अलग. डार्क सर्कल्स दिखने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे नींद की कमी, आंखों के आस-पास की स्किन का जरूरत से ज्यादा पतला होना, आंखों को बार-बार मसलते रहना, पोषण की कमी, पानी की कमी या खानपान में जंक फूड का ज्यादा होना भी आंखों के नीचे काले धब्बे पड़ने की वजह हो सकता है. अगर आप भी इन डार्क सर्कल्स से परेशान हैं तो आलू (Potato) का इस्तेमाल कर सकते हैं. आलू ऐसी सब्जी है जिसका रस पिग्मेंटेशन, डार्क स्पॉट्स (Dark Spots) और टैनिंग दूर करने में कमाल का दिखाता है. जानिए किस तरह इसका इस्तेमाल करें और कौन-कौनसे नुस्खे हैं जो डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिला सकते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
डार्क सर्कल्स दूर करने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Remove Dark Circles
लगाएं आलू का रसएक कटोरी में आलू को घिसकर निकालें. अब इसे हाथों में लेकर निचोड़ें और रस को अलग कर लें. आलू के रस में रूई डुबोकर डार्क सर्कल्स पर लगाएं और 15 मिनट इस रस को लगाए रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. आलू के रस में शहद मिलाकर भी आंखों के नीचे लगाया जा सकता है. इससे त्वचा को नमी भी मिलती है.
सोने से पहले रात में पीने लगेंगे यह पीला पानी, तो शरीर से निकलने लगेगा गंदा यूरिक एसिड
टमाटर का रस आता है कामडार्क सर्कल्स को दूर करने में टमाटर का असर भी देखने को मिलता है. इस्तेमाल के लिए टमाटर को पीसकर उसमें नींबू के रस की 2-3 बूंदे मिला लें. इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाकर रखें और 10 मिनट बाद धोकर साफ कर लें. नियमित इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स हल्के होने लगते हैं.
कॉफी दिखाती है असरएक चम्मच कॉफी नारियल का तेल (Coconut Oil) मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को डार्क सर्कल्स पर 15 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें. ध्यान रहे कि आप कॉफी को छुड़ाते हुए आंखों को मलें या रगड़ें नहीं.
नारियल का तेलफैटी एसिड्स से भरपूर नारियल का तेल ड्राइनेस की वजह से नजर आने वाले काले धब्बों को दूर करने में असर दिखाता है. नारियल के तेल को उंगलियों या रूई की मदद से डार्क सर्कल्स पर लगा लें. इसे 2-3 घंटे लगाए रखने के बाद धो सकते हैं. आंखों के नीचे रातभर भी नारियल का तेल लगाकर रखा जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं