विज्ञापन

'मेरी दादी अपने चेहरे पर घी लगाती थीं', करिश्मा कपूर ने अपनी दादी का ब्यूटी सीक्रेट शेयर किया, जानिए इसके फायदे

करिश्मा ने अपनी दादी से मिला एक खास ब्यूटी टिप्स भी शेयर किया. उन्होंने बताया, "मेरी दादी घी खाती थीं और चेहरे पर भी घी लगाती थीं.

'मेरी दादी अपने चेहरे पर घी लगाती थीं', करिश्मा कपूर ने अपनी दादी का ब्यूटी सीक्रेट शेयर किया, जानिए इसके फायदे
करिश्मा कपूर ब्यूटी टिप्स
file photo

करिश्मा कपूर अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी खूबसूरती की प्रेरणा उनकी दादी और नानी थीं. करिश्मा ने कहा कि बचपन में उन्होंने अपनी दादी और नानी, दोनों को देखा और वही उनके लिए खूबसूरती का असली पैमाना थीं. दोनों की त्वचा बहुत सुंदर थी और वे ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती थीं. उनका भरोसा पुराने घरेलू नुस्खों पर था. करिश्मा ने अपनी दादी से मिला एक खास ब्यूटी टिप्स भी शेयर किया. उन्होंने बताया, "मेरी दादी घी खाती थीं और चेहरे पर भी घी लगाती थीं. इसके साथ ही वे हमेशा चमकीले रंग की लिपस्टिक लगाती थीं. मुझे लगता है कि यह आदत मैंने उनसे ही सीखी है". उन्होंने अपनी नानी के स्टाइल की भी तारीफ की.

करिश्मा कपूर ने ब्यूटी टिप्स शेयर किए

'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने बड़ी होते हुए अपनी दादी और नानी, दोनों को देखा है और मेरे लिए वही खूबसूरती का पैमाना था, क्योंकि उन दोनों की त्वचा बहुत खूबसूरत थी. वे कभी ज्यादा कुछ नहीं करती थीं. वे पुराने घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती थीं". अपनी दादी से सीखी एक ब्यूटी टिप शेयर करते हुए 'राजा हिंदुस्तानी' की एक्ट्रेस ने कहा, "मेरी दादी घी खाती थीं और चेहरे पर भी लगाती थीं और हमेशा ब्राइट लिप कलर लगाती थीं. मुझे लगता है कि यह आदत मुझे उन्हीं से मिली है".

अपनी नानी के स्टाइल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी नानी के कपड़े पहनने का अंदाज भी बहुत प्यारा था. वह खूबसूरत शिफॉन की साड़ियां पहनती थीं, साथ में बस एक मोती का हार और हल्के रंग की लिपस्टिक लगाती थीं". करिश्मा के मुताबिक, उनकी दादी और नानी का सादगी भरा अंदाज और घरेलू नुस्खों पर भरोसा ही उनकी खूबसूरती का सबसे बड़ा राज था.

करिश्मा कपूर ने कहा, "मेरी दादी और नानी दोनों एक-दूसरे से काफी अलग थीं, लेकिन उनकी एक बात समान थी, वे बहुत सादगी पसंद थीं. शायद इसी वजह से मेरी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर सोच भी ऐसी ही बनी". उन्होंने अपने पुराने फिल्मी दिनों को भी याद किया और अनाड़ी, राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है और बीवी नंबर 1 जैसी फिल्मों के मेकअप और फैशन पर बात की. करिश्मा ने कहा, "सबसे पहले तो मैं अपनी फिल्में नहीं देखती". उन्होंने आगे कहा कि उस दौर में हर चीज का एक तय पैटर्न हुआ करता था. चाहे तकनीक हो, लाइटिंग, सेट डिजाइन, कपड़े, फिल्में या स्क्रिप्ट, उसी तरह मेकअप और ब्यूटी ट्रेंड्स को भी समय के साथ बदलाव की जरूरत थी.

हालांकि, करिश्मा ने माना कि उन्हें 90 के दशक के ब्यूटी ट्रेंड्स आज भी बहुत पसंद हैं. उन्होंने कहा, "उस समय ब्रॉन्जर और ब्राउन लिपस्टिक का काफी चलन था, जैसी ब्राउन लिपस्टिक मैं अभी भी लगाए हुए हूं. मुझे लगता है कि मैं एक बार फिर उन ट्रेंड्स को अपना रही हूं और मुझे ये ब्राउन शेड्स बहुत पसंद हैं".

यह भी पढ़ें:- टाइल की लाइनों की गंदगी और दाग नेचुरली कैसे साफ करें, ये है 5 आसान तरीके, एकदम चमक उठेगी टाइल्स

यह भी पढ़ें;- बाल झड़ने और डैंड्रफ से हैं परेशान? स्कैल्प केयर पर दें ध्यान, एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Karisma Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com