विज्ञापन

Friendship Day 2026: दोस्त को देना है खास सरप्राइज? 500 रुपये से कम में खरीदें ये 5 शानदार गिफ्ट, दोस्ती हो जाएगी और भी मजबूत

Friendship Day का मौका अपने खास दोस्त को यह एहसास दिलाने का सबसे अच्छा अवसर है कि वह आपके लिए कितना मायने रखता है. अगर आप भी अपने दोस्त के लिए कोई प्यारा सा गिफ्ट खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट 500 रुपये से कम है, तो टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है.

Friendship Day 2026: दोस्त को देना है खास सरप्राइज? 500 रुपये से कम में खरीदें ये 5 शानदार गिफ्ट, दोस्ती हो जाएगी और भी मजबूत
फ्रेंडशिप डे गिफ्ट आइडिया
file photo

Friendship Day 2026: दोस्ती का रिश्ता लाइफ के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक माना जाता है. स्कूल की शरारतों से लेकर मुश्किल समय में साथ खड़े रहने तक, एक सच्चा दोस्त हर पल हमारी जिंदगी को आसान और यादगार बनाता है. ऐसे में Friendship Day का मौका अपने खास दोस्त को यह एहसास दिलाने का सबसे अच्छा अवसर है कि वह आपके लिए कितना मायने रखता है. अगर आप भी अपने दोस्त के लिए कोई प्यारा सा गिफ्ट खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट 500 रुपये से कम है, तो टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है. कम कीमत में भी कई ऐसे शानदार गिफ्ट्स हैं, जो आपके दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं 500 रुपये के शानदार गिफ्ट्स.

पर्सनलाइज्ड कॉफी मग

अगर आपके दोस्त को चाय या कॉफी पीना पसंद है, तो उसकी फोटो, नाम या कोई मजेदार कोट वाला कॉफी मग एक शानदार गिफ्ट हो सकता है. यह उपयोगी भी है और यादगार भी है.

फ्रेंडशिप फोटो फ्रेम

आप दोनों की किसी खास याद को एक खूबसूरत फोटो फ्रेम में सजाकर गिफ्ट करें. यह गिफ्ट हर बार देखने पर दोस्ती की यादों को ताजा कर देगा.

प्लांट गिफ्ट करें

छोटा सा इंडोर प्लांट, जैसे मनी प्लांट या स्नेक प्लांट, दोस्ती की तरह लंबे समय तक बढ़ने और मजबूत होने का प्रतीक माना जाता है. इसकी कीमत भी आमतौर पर 200 से 500 रुपये के बीच होती है.

कस्टम की-चेन

आजकल नाम या फोटो वाली की-चेन बहुत ज्यादा पसंद की जा रही है. अगर, आप अपने दोस्त को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो यह छोटा लेकिन बेहद खास गिफ्ट साबित हो सकता है, जिसे आपका दोस्त हमेशा अपने साथ रख सकेगा.

चॉकलेट और हैंड रिटन नोट

Friendship Day पर गिफ्ट की कीमत नहीं, बल्कि उसमें छिपी भावनाएं मायने रखती हैं. कभी-कभी महंगे गिफ्ट से ज्यादा असर दिल से लिखे गए कुछ शब्द करते हैं. अपने दोस्त की पसंदीदा चॉकलेट के साथ एक प्यारा-सा हैंड रिटन नोट दें. यह गिफ्ट कम बजट में सबसे ज्यादा भावनात्मक महत्व रखता है.

यह भी पढ़ें:- एलोवेरा जेल और नीम पाउडर से घर पर बनाएं केमिकल-फ्री साबुन, त्वचा को मिलेगा नेचुरल ग्लो

यह भी पढ़ें:- पौधे रहेंगे कीड़े-मकौड़ों से दूर, ऐसे करें चॉक का इस्तेमाल, महिला ने बताया कमाल का हैक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Friendship Day 2026, Friendship Day Best Gifts, Friendship Day Gifts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com