बॉलीवुड के मल्टी-टैलेंटेड फिल्ममेकर करण जौहर ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपनी जिंदगी को आकार देने वाली दोस्तियों को याद किया और बताया कि कैसे उनके दोस्तों ने हमेशा उन्हें सोचने की नई दिशा दी और खुद के लिए जगह बनाने के लिए प्रेरित किया. करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा और अपनी जिंदगी में आए अलग-अलग दोस्तों के बारे में बात की. उन्होंने लिखा, "मैं 7 साल का प्लस साइज का बच्चा अपनी बिल्डिंग की खिड़की से बाहर देखा करता था. सच कहूं तो मैं खुद के लिए अच्छे शब्द इस्तेमाल कर रहा हूं. मैं लड़कों को गली क्रिकेट खेलते देखता था और मेरा पहला सवाल होता था - हॉपस्कॉच नेशनल स्पोर्ट क्यों नहीं हो सकता? हां मैं जेन एक्स हूं, हमारे समय में ये होता था. मैं न दौड़ लगा सकता था और न ही भाग सकता था. मेरा दूसरा सवाल था मेरे कोई दोस्त क्यों नहीं हैं?
करण जौहर की जिंदगी की पहली दोस्त
आगे उन्होंने लिखा, इकलौता बच्चा होने का सबसे बड़ा तोहफा मुझे मिला-खुद पर तरस खाना. तो जब मैं अपने साई भजी की समस्याओं पर पछता रहा था, सभी सिंधी इस रेफरेंस को समझेंगे, तभी मेरी जिंदगी में एक फरिश्ता आई - एक मिलनसार पारसी लड़की फरजाना मंचेरजी. उसने मुझे मेरी सुस्ती से बाहर निकाला और मुझे एहसास दिलाया कि मैं एक हाइपर ड्रामेटिक ड्रामा क्वीन हूं और मुझे बस अपने बेडरूम से बाहर निकलकर अपने लिए एक नई जगह बनानी है. वो मेरी पहली दोस्त थी. और यहीं से मेरी दोस्ती का सफर शुरू हुआ. 47 साल बाद भी फरजाना आज मेरे दिल का बहुत बड़ा हिस्सा है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Spider Man Box Office Collection Day 4: संडे को टॉम हॉलेंड की फिल्म की आंधी, 4th डे वसूले 75 करोड़ से ज्यादा
करण जौहर का दूसरा दोस्त है धर्मा प्रोडक्शन का सीईओ
करण ने अपनी दूसरी दोस्ती के बारे में भी बताया जिसने उन्हें व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों तौर पर परिभाषित किया. उन्होंने शेयर किया, "मेरी दूसरी उम्रभर की दोस्ती तब हुई जब मैं 6वीं सी में आया. मैं हमेशा 2ए, 3ए, 4ए, 5ए का बच्चा रहा था लेकिन एक सेक्रेटेरियल गलती की वजह से मुझे सी सेक्शन में डाल दिया गया. मैं किसी को नहीं जानता था. मैं फिर अकेला था. सेल्फ पिटी प्रो मैक्स वापस आ गया था. मेरी प्रिंसिपल ने मुझे क्लास के सामने खड़ा किया और शर्मिंदगी के साथ क्लास से पूछा, करण जौहर का दोस्त कौन बनेगा? सन्नाटा. फिर से पूछा. और तभी मणिरत्नम वाली बैकलाइट के साथ एक हाथ ऊपर उठा. उसका नाम था अपूर्व मेहता. आज वो मेरे बॉस, बेस्ट फ्रेंड और धर्मा के सीईओ हैं. उसने कहा कल से वेज स्नैक्स लाना. जाहिर है यही एकमात्र क्राइटेरिया था. उसके बाद उसने मुझे बहुत दोस्त बनाने में मदद की और मुझे एहसास हुआ कि मुझे अपने कॉम्प्लेक्स - वजन, नजाकत, मुंहासे - से ऊपर उठना होगा और खुद को अपनाना होगा, तभी लोग मुझे अपनाएंगे."
दोस्त ही हैं परिवार
करण ने कहा, "मुझे लगता है बात इतनी ही सीधी थी. आज मेरे दोस्त ही मेरा परिवार हैं. मैं दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान हूं जिसे इतने अच्छे दोस्त मिले हैं. हाल ही में मैं 15 दिन तक आईसीयू में अपनी मां के साथ था. वो अब घर वापस आ गई हैं और ठीक हैं. तब मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास कितना प्यार है. आपकी दौलत चाहे जो भी हो, एकमात्र निवेश जो हमेशा आपको सबसे ज्यादा रिटर्न देगा वो है दोस्ती. मैं अपने सभी दोस्तों का शुक्रिया करता हूं जो मेरे मुश्किल दिनों और रातों में मेरे साथ रहे. मैं तुम सभी से बहुत प्यार करता हूं और तुम जानते हो तुम कौन हो. तुम सभी के लिए मेरी मोहब्बत और वफादारी उम्रभर रहेगी."
ये भी पढ़ें- मीना कुमारी के 5 सदाबहार गाने, हिंदी सिनेमा के बेहतरीन सिंगरों ने अपनी आवाज से पिरोया, बन गए ऑल टाइम फेवरेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं