विज्ञापन

Happy Friendship Day 2026: आखिर क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? जानिए इतिहास और दोस्तों के लिए खास शायरी

हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. इस खास दिन की शुरुआत और भारत में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाए जाने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है. आइए इसके बारे में जानते हैं...

Happy Friendship Day 2026: आखिर क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? जानिए इतिहास और दोस्तों के लिए खास शायरी
हैपी फ्रेंडशिप डे 2026
Photo Credit: NDTV

Friendship Day History: जिंदगी में अगर एक सच्चा दोस्त मिल जाए, तो जैसे सब कुछ आसान हो जाता है. वह आपकी खुशी में सबसे ज्यादा खुश होता है और मुश्किल समय में बिना किसी स्वार्थ के आपके साथ खड़ा रहता है. इसी खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाने के लिए अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. इस साल फ्रेंडशिप डे आज यानी 2 अगस्त को मनाया जा रहा है. इस खास दिन की शुरुआत और भारत में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाए जाने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है. आज हम आपको इसी का इतिहास बताने जा रहे हैं...

फ्रेंडशिप डे का इतिहास

फ्रेंडशिप डे की शुरुआत का विचार सबसे पहले साल 1930 में अमेरिका में सामने आया. ग्रीटिंग कार्ड बनाने वाली मशहूर कंपनी हॉलमार्क के संस्थापक जॉयस हॉल ने सुझाव दिया कि दोस्तों के नाम भी एक खास दिन होना चाहिए. उनका मानना था कि इस दिन लोग अपने दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड, शुभकामनाएं और छोटे-छोटे उपहार देकर अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं. हालांकि उस समय यह विचार ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाया और धीरे-धीरे लोगों की नजरों से ओझल हो गया.

इसके बाद साल 1958 में दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे में इस सोच को नई दिशा मिली. डॉक्टर रेमन आर्टेमियो ब्राचो अपने दोस्तों के साथ भोजन कर रहे थे. बातचीत के दौरान उन्होंने एक ऐसा दिन मनाने का विचार रखा, जो केवल दोस्तों के लिए हो और दुनिया में भाईचारे, प्रेम और शांति का संदेश दे. इसी विचार से वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड नामक संस्था की शुरुआत हुई. इस संगठन ने दोस्ती को पूरी दुनिया में बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया और 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: magnific

दोस्ती के इसी महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2011 में आधिकारिक तौर पर 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया. इसका उद्देश्य सिर्फ दोस्तों का जश्न मनाना नहीं था, बल्कि अलग-अलग देशों, संस्कृतियों और समुदायों के बीच शांति, सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देना भी था.

हालांकि, भारत समेत कुछ देशों में यह अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है. इसके पीछे कोई खास कारण नहीं है, लेकिन रविवार को ज्यादातर लोगों की छुट्टी होती है, ऐसे में भारत में लोग इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाने लगे. इसमें किसी सरकारी आदेश की भूमिका नहीं थी, बल्कि फिल्मों, टीवी, ग्रीटिंग कार्ड कंपनियों और बाद में सोशल मीडिया ने इसे लोगों के बीच इतना लोकप्रिय बना दिया कि यही तारीख चलन में आ गई. इसलिए आज भी भारत में अधिकतर लोग अगस्त के पहले रविवार को ही फ्रेंडशिप डे मनाते हैं.

फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को भेजे ये शायरियां | Happy Friendship Day Wishes

1. हर मोड़ पर मिले ऐसी खुशी,
कभी ना कम हो यह प्यारी दोस्ती,
दुनिया चाहे कितनी भी बदल जाए,
हमेशा कायम रहे हमारी दोस्ती.
हैपी फ्रेंडशिप डे!

Add image caption here

हैपी फ्रेंडशिप डे

2. खुशबू की तरह मेरी हर सांस में,
प्यार बन कर मेरी हर बात में
जिंदगी बेहतर बन गई है तबसे,
जबसे तुम आए हो मेरी हयात में
हैपी फ्रेंडशिप डे!

3. दोस्ती कोई खोज नहीं होती,
यह हर किसी से रोज नहीं होती
अपनी जिंदगी में हमें मत भूलना,
क्योंकि दोस्ती हर किसी को नसीब नहीं होती
हैपी फ्रेंडशिप डे!

Add image caption here

Add image caption here

4. देखी है दुनिया हमने भी,
पर तुम जैसा कोई दोस्त ना देखा
चाहे कितने भी गम आएं जिंदगी में,
तुम्हारे साथ हर लम्हा मुस्कुराता देखा
हैपी फ्रेंडशिप डे!

5. दिल से दिल की बात होती है,
जब सच्चे दोस्तों की मुलाकात होती है
वक्त चाहे कितना भी बदल जाए,
उनकी दोस्ती हमेशा खास होती है
Happy Friendship Day

यह भी पढ़ें: जिंदगी गुजर जाए पर दोस्ती कम न हो... इन खास शब्दों से करिए अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे विश

यह भी पढ़ें: फ्रेंडशिप डे या वैलेंटाइन डे? GenZ ने बताया प्यार और दोस्ती वाले इन दिन में क्या है अंतर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Friendship Day, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com