Friendship Day 2026: दोस्ती सिर्फ साथ बिताए गए पलों का नाम नहीं है, बल्कि उन यादों का भी नाम है जिन्हें हम तस्वीरों में हमेशा के लिए कैद कर लेते हैं. Friendship Day आते ही हर कोई अपने खास दोस्तों के साथ फोटो क्लिक करता है और अपने खास दोस्त को स्पेशल फील करवाने के लिए उसके साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करता है, लेकिन कई बार यह समझ नहीं आता कि फोटो के लिए कौन-सा पोज सबसे अच्छा रहेगा. अगर आप भी इस Friendship Day अपनी दोस्ती की खूबसूरत तस्वीरें लेना चाहते हैं, तो ये 7 पोज आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं. इन पोज में फोटो Instagram पर शेयर करते ही आपकी दोस्ती छा जाएगी.
कैंडिड लाफ्टर शॉट
अपने दोस्तों के साथ किसी मजेदार बात पर हंसते हुए क्लिक की गई तस्वीरें सबसे नेचुरल और खूबसूरत लगती हैं. बनावटी स्माइल की जगह खुलकर हंसिए और कैमरे को अपना जादू दिखाने दीजिए. इस तरह की फोटो बहुत ही अच्छी आती है.
बैक-टू-बैक पोज
दो दोस्त पीठ से पीठ मिलाकर खड़े हों और कैमरे की तरफ कॉन्फिडेंट लुक दें. यह पोज आपकी बॉन्डिंग और भरोसे को बखूबी दिखाता है.
वॉकिंग टुगेदर शॉट
अपने दोस्त के साथ चलते हुए और बातचीत करते हुए फोटो खिंचवाएं. यह पोज आपकी दोस्ती को बिल्कुल रियल और रिलेटेबल अंदाज में दिखाता है.
ग्रुप जंप पोज
अगर दोस्तों का बड़ा ग्रुप है, तो एक साथ हवा में छलांग लगाते हुए फोटो क्लिक करें. यह तस्वीर देखने में एनर्जेटिक और फुल ऑफ फन लगती है.
शोल्डर हग पिक्चर
एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर खिंचवाई गई तस्वीर दोस्ती में अपनापन दिखाती है. यह पोज कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता.
सेल्फी विद स्क्वाड
दोस्ती को हमेशा यादगार बनाए रखने के लिए पूरे ग्रुप के साथ एक क्लासिक सेल्फी जरूर लें. यही तस्वीरें सालों बाद सबसे ज्यादा यादें ताजा करती हैं.
दिल वाला फ्रेम पोज
दोस्त मिलकर हाथों से हार्ट शेप बनाएं और कैमरे की ओर मुस्कुराएं. Instagram पर यह पोज काफी पसंद किया जाता है.
यह भी पढ़ें:- Friendship Day 2026: दोस्त को देना है खास सरप्राइज? 500 रुपये से कम में खरीदें ये 5 शानदार गिफ्ट, दोस्ती हो जाएगी और भी मजबूत
यह भी पढ़ें:- पुरानी लकड़ी की सीढ़ी से करें गार्डन का मेकओवर, कम खर्च में मिलेगा शानदार लुक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं