आजादी का जश्न हर कोई अपने तरीके से मनान चाहता है. अगर आप भी चाहती हैं कि देशभक्ति का जश्न आप पूरे जोश और जुनून से मनाएं तो यह खूबसूरत वीडियो शूट कर सकते हैं. हर कोई आपकी वीडियो को देखकर देशभक्ति से भर जाएगा. यही नहीं वह आपसे इस वीडियो को बनाने की ट्रिक भी पूछेगा. इसमें आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा. इन दिनों यह वीडियो बहुत ज्यादा ट्रेंंड कर रही है, जो आपकी आजादी के जश्न के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
पहले ड्रेस का चुनाव करें
आजादी का जश्न मनाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने लिए तिरंगा ड्रेस का चुनाव करें. इसके लिए आप सफेद, हरा और संतरी रंग के कपड़ों का कॉम्बिनेशन करके पहन सकते हैं. आप चाहे तो सफेद प्लाजो या स्कर्ट ले सकती हैं. ब्लाउज हरे रंग का ले लें और दुपट्टा संतरी रंग का ले लीजिए. वहीं, इससे मैच करते हुए आप चूड़ियां ले लें और चेहरे का मेकअप में बिंदी या लिपस्टिक को इन तीनों कलर से मैच करके पहन सकती हैं. वहीं तीन कलर का आईशैडो भी आप अपनी आंखों पर ट्राई कर सकती हैं. यह आपका वीडियो शूट करने का लुक तैयार हो गया है.

अब तिरंगा वीडियो शूट के लिए यह चीजें अरेंज कर लें
इस खूबसूरत वीडियो के लिए आपको तीन प्लास्टिक पानी की बोटल लेनी हैं. वैसे एक बोतल से भी शूट हो जाएगा . इसके अलावा तीन पानी के कलर ले लें, इसमें ऑरेंज, हरा और सफेद रंग लें.
ऐसे करें शूट
इस बात का ध्यान रखें यह शूट अंधेरे में करेंगे तो आपके तीनों कलर सही से नजर आएंगे. वैसे दिन में भी शूट कर सकते हैं . अब बोतल के उपर वाले हिस्से में छेद कर दें. छेद छोटे छोटे करें. अब उनमें तीनों रंग का पानी भर दें. आप यह शूट गार्डन या पेड़ों के बीच कर सकते हैं. बस आपको रिंग लाइट की जरूरत होगी, ताकि शूट अच्छे से हो सके. अब बोतल में पानी भरकर घूमते हुए या किसी भी एक्शन के साथ आप शूट कर सकते हैं. इस तरह आप तीनों रंग की बोतल के साथ शूट कर लें.
इस तरह करें एडिटिंग
जब सारी शूटिंग हो जाए तो आखिरी प्रोसेस है कि आप वीडियो एडिट करें. एक अच्छे देशभक्ति के साथ वीडियो एडिट कर लें. वीडिया स्लो मोशन में रखेंगे तो ज्यादा अच्छा रिजल्ट आएगा.
यह भी पढ़ें- सफेद बालों को काला करने के लिए क्या लगाएं? सलीम जैदी ने बताए 3 असरादर नुस्खे, डाई करने की नहीं पड़ेगी जरूरत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं