Curd and sugar benefits : आप जब भी बाहर किसी जरूरी काम के लिए निकलते होंगे तो मां या दादी दही (dahi ke fayde) चीनी खाने को जरूर देती होंगी. तो आपके दिमाग में यह बात जरूर आती होगी की आखिर दही चीनी (Dahi cheeni ke fayde) ही क्यों खाने के लिए दिया जाता है. तो आज हम इस लेख में आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं कि आखिर इसका क्या महत्व और फायदा है.
हाथ जाए जल या सब्जी काटते समय कट तो इन 5 चीजों को तुरंत लीजिए लगा, मिनटों में मिलेगा आराम
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
धार्मिक महत्व दही खाने का
आपको बता दें कि दही चंद्रमा का स्वरूप होता है. इसलिए कोई भी शुभ काम करने से पहले इसको खिलाया जाता है. इससे आपके काम में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
वैज्ञानिक महत्व
वहीं, विज्ञान की मानें तो दही में कई सारे गुण होते हैं जो सेहत को बहुत लाभ पहुंचाते हैं. इसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर खाने से इसके गुण दोगुने हो जाते हैं. दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. इसके खाने से शरीर में ग्लूकोज का लेवल भी मेंटेन रहता है. इससे दिमाग को भी शांति मिलती है.
दही के अन्य फायदे
- यूटीआई इंफेक्शन (UTI) में जलन, पेशाब करते हुए चुभन महसूस होना, पेसाब करते समय तकलीफ जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप इस दौरान दही (Curd) में हल्दी (haldi) मिलाकर खा लेते हैं तो आपको काफी हद तक राहत मिल जाएगी.
- वहीं, दही में हल्दी मिलाकर खाने से मेटाबॉलिज्म (metabolism) बूस्ट होता है. इससे फैट बर्न (fat burn) होने में आसानी होती है. इससे शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी गलने में आसानी होती है. यह नुस्खा दिल की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है.
- इसके अलावा, दही और हल्दी का मिश्रण पेट के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है. अगर आपका पेट सुबह अच्छे से साफ नहीं होता है तो इसमें दही खाना रामबाण साबित हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं