ब्रश करते हैं और फिर भी मुंह से बदबू आती है और दांत अच्छे से साफ नहीं हो पाते हैं, तो अब बाजार में आ गया है एआई कैमरा टूथब्रश. जी हां, यह ब्रश आपके मुंह के कोने कोने को ना केवल साफ करेगा, बल्कि यह भी बताएगा कि कहां कि सफाई नहीं हुई है. एक कपल ने हाल ही में लेटेस्ट 'AI कैमरा टूथब्रश' जब ट्राई किया. इसकी कीमत कीमत लगभग 47000 रुपये है. अब चूंकि हर चीज हमारी लाइफ में एआई से जुड़ गई है, तो सोचिए ये 'AI कैमरा टूथब्रश' से ब्रश करने का अनुभव कैसा रहा होगा, जब वह आपके मुंह में जाकर स्कैनिंग करेगा.
कैमरा और AI सेंसर
AI कैमरा टूथब्रश में इस ओरल केयर डिवाइस में एक छोटा HD कैमरा और AI सेंसर लगा हुआ है, जो आपके दांतों की सफाई को लाइव स्क्रीन पर साफ दिखाता है. इससे आप रोजाना अपने दांतों की हेल्थ का मुआयना कर सकेंगे.
रियल-टाइम ट्रैकिंग भी करता है ब्रश
अच्छी बात ये है कि आप ब्रश करते समय इस ऐप के जरिए आप उन हिस्सों की पहचान भी कर सकेंगे, जहां सफाई ठीक से नहीं हो रही है. नॉर्मल ब्रश और इलेक्ट्रिक ब्रश से यह नहीं पता चलता है कि कहा पर ज्यादा ब्रश करना चाहिए या कहां की सफाई करना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: चाय पत्ती से पौधों के लिए खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे डालने से पौधे में भर-भरकर आएंगे फल-फूल
यह है प्रीमियम सेगमेंट
इस टूथब्रश को खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो हाइजीन और तकनीक को एक साथ पसंद करते हैं और अपने दांतों को मिनटों में साफ करना चाहते हैं बेहतर तरीके से. वैसे AI कैमरा टूथब्रश को इस्तेमाल करने वाले एक कपल ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. इसमें उन्होंने कहा कि इससे उपभोगकर्ताओं को सफाई नहीं एक झंझट लगेगा. कपल्स ने जब इस ब्रश का उपयोग किया तो उनका अनुभव उनकी उम्मीदों से काफी अलग रहा.
मुंह के अंदर कैमरा रखकर ब्रश करना ठीक नहीं
उन्होंने बताया कि मुंह के अंदर कैमरा रखकर ब्रश करना और फिर अपने फोन की स्क्रीन को देखना ठीक नहीं है. अगर आप इस काम को रोज करोगे तो आप खुद महसूस करेंगे कि दांतों के हर कोने को स्क्रीन पर देखने की मजबूरी ने एक साधारण काम को बहुत ही कठिन बना दिया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि रोज दांत साफ करने वाली आदत के लिए यह डिवाइज बहुत मुश्किल है. जब इसका इस्तेमाल करते हैं तो ऐसा लगता है कि किसी लेब में मुंह की जांच कर रहे हैं. हालांकि यह टूथब्रश ओरल हाइजीन के क्षेत्र में डायसन का एक बड़ा टेक्निकल प्रयोग है, लेकिन इसके इस्तेमाल पर अब सवाल उठ रहे हैं. इस डिवाइज की कीमत करीब 47 हजार रुपये है. इतना महेंगा होने के बाद भी यह इस्तेमाल करना भी बहुत मुश्किल है. बता दें कि डायसन (Dyson) अपने अनोखे प्रोडक्ट्स निकालता रहता है. हाल ही में एक कपल्स ने इस डिवाइस ट्रॉय किया. मार्केट में इसकी कीमत लगभग 47 हजार रुपये है. हालांकि, इतने महंगा गैजेट उनके लिए परेशानी बन गया है.
यह भी देखें : एवोकाडो की खेती किसानों को कैसे दिला रही मुनाफा, बताया पीएम ने
क्या है इस ब्रश की खासियत?
जानकारी के लिए बता दें कि इस ओरल केयर डिवाइस में एक छोटा HD कैमरा और AI सेंसर लगा हुआ है. इसकी मदद से आप दांतों की सफाई लाइव स्क्रीन पर देख सकते हैं. जब आप ब्रश कर रहे होते हैं तो आप ऐप की मदद से उन हिस्सों की पहचान कर सकते हैं जहां ठीक से सफाई नहीं हो पाई है. इस डिवाइस को खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया है जो हाइजीन और टेक्निक को पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: Instagram पर वायरल हो रहा 1980s AI Photo Trend, ऐसे दें अपनी फोटो को 80s लुक, ट्राई करें ये 3 Prompts
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं