Moong benefits : मूंग जिसे ज्यादातर लोग अंकुरित करके खाना पसंद करते हैं प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत में से एक माना जाता है. जिन लोगों के शरीर में प्रोटीन की कमी है उनके लिए तो यह फूड रामबाण (super food) से कम नहीं है. भारत में इसकी खेती प्राचीन काल से की जाती रही है. इसमें अमीनो एसिड, एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में इसको खाना लाभकारी है. यह कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. इसको अंकुरित करके खाना ज्यादा हेल्दी होता है.
इस मसाले का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं बड़े फायदे, सब्जी और दाल में रोज होता है इस्तेमाल
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मूंग खाने के फायदे
- यह उच्च रक्तचाप, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है. यह फाइबर का भी अच्छा सोर्स माना जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है.
- अंकुरित मूंग में मौजूद फाइबर टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है. यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं.
- विटामिन सी और ए से भरपूर अंकुरित मूंग इम्युनिटी भी मजबूत करती है. यह जिंक का भी अच्छा सोर्स है, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए एक जरूरी है.
- वहीं, अंकुरित मूंग विटामिन ए का अच्छा स्रोत है, जो आंख की रोशनी के लिए बहुत जरूरी होता है. साथ ही यह ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन का भी एक अच्छा सोर्स है, जो आंखों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों की रोकथाम करते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं