विज्ञापन

क्या माउथवॉश और दांत चमकाने वाले प्रोडक्ट्स का रोजाना इस्तेमाल करना सेफ है? डेंटिस्ट से जानें...

Is It Safe To Use Mouthwash Daily: डॉक्टर शोभित रायजादा, कंसल्टेंट मैक्सिलोफेशियल प्रोस्थोडॉन्टिस्ट और ओरल इंप्लांटोलॉजिस्ट से जानें दांतों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं. 

क्या माउथवॉश और दांत चमकाने वाले प्रोडक्ट्स का रोजाना इस्तेमाल करना सेफ है?  डेंटिस्ट से जानें...
Is it safe to use mouthwash daily?

Is It Safe To Use Mouthwash Daily: चमकते सफेद दांत पाना हर किसी की चाहत होती है. यही कारण है दांतों को साफ रखने के लिए लोग रोजाना माउथवॉश और व्हाइटनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या इन प्रोडक्ट्स को रोज इस्तेमाल करना सही है?  डॉक्टर शोभित रायजादा, कंसल्टेंट मैक्सिलोफेशियल प्रोस्थोडॉन्टिस्ट और ओरल इंप्लांटोलॉजिस्ट से जानें दांतों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

माउथवॉश की समस्या: बाजार में मिलने वाले ज्यादातर माउथवॉश अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया को मार देते हैं और जब अच्छे बैक्टीरिया कम हो जाते हैं, तब मुंह में फंगल इन्फेक्शन और बदबू जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 

अल्कोहल बेस्ड माउथवॉश: अल्कोहल बैक्टीरिया को मारने में प्रभावी है, लेकिन यह लार बनने की क्षमता कम कर देता है

सबसे पहले जानते हैं लार क्यों जरूरी है?

  • मुंह को साफ रखती है
  • एसिड को न्यूट्रल करती है
  • खाने के कणों को तोड़ने में मदद करती है

ऐसे में जब लार कम होती है तब मुंह सुखने लगता है और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं.

व्हाइटनिंग प्रोडक्ट्स: अब बात व्हाइटनिंग प्रोडक्ट्स की करें, तो इसमें पेरोक्साइड जैसी चीज़ें होती हैं जो दांतों को सफेद तो करती हैं, लेकिन अगर आप इसका लगातार इस्तेमाल करते हैं, तो संवेदनशीलता बढ़ सकती है, मसूड़ों में जलन हो सकती है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने से एनामेल कमजोर हो सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या इन इनका रोज इस्तेमाल करना सही है?

डॉक्टर के अनुसार माउथवॉश और व्हाइटनिंग प्रोडक्ट्स बुरे नहीं हैं. मसूड़ों की बीमारी से लेकर प्लाक कम करने में और मुंह की बदबू से राहत दिलाने में यह सहायक हैं, लेकिन तब जब आप इनका इस्तेमाल दवा की तरह करें. रोज़मर्रा की आदत की तरह नहीं. 

इसे भी पढ़ें: Ram Navami 2026: राम नवमी के दिन घर पर बनाएं ये 4 लाजवाब ट्रेडिशनल डिश, हर कोई मांगेगा रेसिपी

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shobhit Raizada, Oral Care, Dental Care Products, Mouthwash Risks, Oral Care Products
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com