विज्ञापन

AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया ऐसे कॉफी पीना सेहत पर पड़ सकता है भारी, यहां जानें पीने का सही तरीका!

Coffee Pine Ka Sahi Tarika: गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर कॉफी से जुड़ी कुछ ऐसी ही आदतों पर बात की है, जो आपकी सेहत को बेहतर भी बना सकती हैं और बिगाड़ भी सकती हैं.

AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया ऐसे कॉफी पीना सेहत पर पड़ सकता है भारी, यहां जानें पीने का सही तरीका!

Coffee Pine Ka Sahi Tarika: कई लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी से होती है. आंख खुलते ही पहला ख्याल कॉफी का आता है और बिना उसके दिन अधूरा सा लगता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कॉफी पीने का सही तरीका क्या है? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर कॉफी से जुड़ी कुछ ऐसी ही आदतों पर बात की है, जो आपकी सेहत को बेहतर भी बना सकती हैं और बिगाड़ भी सकती हैं. आइए जानते हैं डॉक्टर ने सेहत से जुड़े क्या सलाह दी है. 

सुबह उठते ही नहीं, 60-90 मिनट बाद पिएं कॉफी

डॉ. सेठी के मुताबिक, उठते ही कॉफी पीने के बजाय थोड़ा इंतजार करना बेहतर होता है. इससे शरीर के नेचुरल हार्मोन साइकिल पर असर नहीं पड़ता और कॉफी का असर भी बेहतर मिलता है.

दिन में 1 से 3 कप ही पर्याप्त

कॉफी की मात्रा को लेकर भी संतुलन जरूरी है. एक दिन में 1 से 3 कप कॉफी सही मानी जाती है, इससे ज्यादा लेने पर एसिडिटी और नींद से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

फिल्टर्ड ब्लैक कॉफी है बेहतर विकल्प

फिल्टर्ड ब्लैक कॉफी को हेल्दी माना जाता है क्योंकि इसमें शक्कर और क्रीम नहीं मिलाई जाती, जिससे यह कम कैलोरी वाली और पेट के लिए हल्की रहती है.

शक्कर न लेना अच्छी आदत है

कॉफी में ज्यादा शक्कर न मिलाएं तो बेहतर है. बिना शक्कर के कॉफी पीने से शुगर और कैलरी कंजंप्शन कम होता है. बिना शुगर की ब्लैक कॉफी लिवर के लिए भी अच्छी मानी जाती है.

खाली पेट और रात में कॉफी से बचें

खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी बढ़ सकती है. बेहतर होगा कि कॉफी पीने से पहले कुछ खा जरूर लें. वहीं, रात में कॉफी पीने से नींद प्रभावित हो सकती है, इसलिए इसे अवॉयड करना चाहिए.

एसिड रिफ्लक्स वालों के लिए अलग सलाह

जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या रहती है, उनके लिए लो एसिड कॉफी, कोल्ड ब्रू या डिकैफिनेटेड कॉफी बेहतर विकल्प हो सकते हैं. इसके पीने से आमतौर पर एसिडिटी की समस्या कम ही होती है और न ही ये जलन का कारण बनती है.
कुल मिलाकर, कॉफी एक बेहतरीन ड्रिंक है, लेकिन इसे सही तरीके से पीना जरूरी है. छोटी-छोटी गलत आदतें बदलकर आप अपनी रोज की कॉफी को ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: कोविड वैक्सीन के 5 साल पूरे, क्या इससे बढ़ रहा युवाओं में हार्ट अटैक, जानें 5 डॉक्‍टरों से

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coffee Side Effects, Doctor Saurabh Sethi, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com