विज्ञापन

डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया आंखों की रोशनी बढ़ाने का आसान तरीका, बस रात को सोने से पहले खाना होगा 1 चम्मच ये पाउडर!

How To Improve Eyesight: डॉ. सलीम जैदी ने अपने एक ऐसा घरेलू उपचार शेयर किया है, जिसकी मदद से आप नेचुरली इस समस्या से राहत पा सकेंगे. यहां जानें क्या करना होगा. 

डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया आंखों की रोशनी बढ़ाने का आसान तरीका, बस रात को सोने से पहले खाना होगा 1 चम्मच ये पाउडर!
Can I naturally improve eyesight?

How To Improve Eyesight: ज्यादा स्क्रीन टाइम और गलत खान-पान के कारण शरीर कई बीमारियों का शिकार बन रहा है, जिन में से एक समस्या है आंखों की रोशनी. बदलते लाइफस्टाइल के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक तो आंखों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार लोग इससे राहत पाने तरह-तरह के ट्रीटमेंट अपनाते हैं, जिनमें न सिर्फ खर्चा ज्यादा आ सकता है, बल्कि संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि फिर क्या किया जाए? डॉ. सलीम जैदी ने अपने एक ऐसा घरेलू उपचार शेयर किया है, जिसकी मदद से आप नेचुरली इस समस्या से राहत पा सकेंगे. यहां जानें क्या करना होगा.

इस रेमेडी को बनाने के लिए क्या चाहिए होगा?

सामग्री:

  • सौंफ
  • काली मिर्च 
  • बादाम 
  • मिश्री 
Latest and Breaking News on NDTV

बनाने की विधि:

इस रेमेडी को बनाने के लिए सबसे पहले आपको 100 ग्राम सौंफ लेनी है और हल्का भून लेना है. अब सौंफ को ठंडा करने के लिए रख दीजिए. अब बिल्कुल ऐसे ही बादाम को भून लेना है. अब एक ग्राइंडर लें, पहले उसमें अच्छी तरह सौंफ को पीस लें और अब बादाम को पीस लें. ध्यान रखेंम मिश्री को पीसने उसे पहले अच्छी तरह से कूटलें. अब काली मिर्च को भी अच्छी तरह से पीस लें. जब सारी चीजें पीस जाएं सबको एक साथ मिलाकर एक दुबारा से मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ग्राइं कर लें. अब तैयार किए हुए पाउडर को स्टोर कर लें. रोजाना एक चम्मच इस पाउडर को आप गुनगुने पानी या गर्म दूध के साथ ले सकते हैं. 

जरूरी टिप्स:

  • हर आधे घंटे में आंखों को आराम दें
  • ठंडे पानी से आंखों को धोना है
  • गुलाब जल आंखों में डालें
  • हर आधे घंटे में अपनी हथेलियों को रगड़ कर आंखों पर रखें

इसे भी पढ़ें: रील स्क्रॉल करने से मिलता है सुकून, फिर क्यों थक जाते हैं आप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com