नॉन स्टिक कुकवेयर अब हर घर की जरूरत बन गए हैं. हो भी क्यों ना, नॉन स्टिक कुकवेयर में खाना बहुत ही आसानी से और हेल्दी बनता है. नॉन स्टिक में बहुत ही कम तेल के साथ आप बहुत ही टेस्टी खाना बना सकते हैं. खाना बनाने में नॉन स्टिक पैन जितना आसान है उसका रखरखाव भी आपको उतने ही ध्यान से करने की जरूरत होती है. आप इन्हें स्टील के बर्तनों की तरह इस्तेमाल नहीं कर सकते. नॉन स्टिक के रखरखाव में जरा सी भी लापरवाही इसे जल्दी खराब कर सकती है. अगर आपके नॉन स्टिक बर्तन भी जल्दी खराब हो जाते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आप अपने नॉनस्टिक को लंबे समय तक यूज़ कर सकते हैं.
लंबे समय तक ना रखें गर्म खाना
ज्यादातर लोग खाना बनाने के बाद पैन या कड़ाई में ही खाना रख कर छोड़ देते हैं. कढ़ाई में तो ठीक है लेकिन नॉन स्टिक पैन में ज्यादा देर तक बना हुआ खाना ना रखें. ऐसा करने से आपका नॉन स्टिक पैन जल्दी खराब हो सकता है. इसके बजाय आप अपने खाने को स्टोर करने के लिए डोंगे या कंटेनर का इस्तेमाल करें. ज्यादा देर तक अगर आप नॉन स्टिक पैन में खाना छोड़ेंगे तो उससे खाने का स्वाद भी बदल जाएगा और आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सॉफ्ट डिटर्जेंट का करें यूज
नॉन स्टिक पैन की साफ सफाई के वक्त खास ध्यान देने की जरूरत होती है. इस बात का हमेशा ख्याल रखें की पैन को साफ करने के लिए सॉफ्ट डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें. डिशवॉशर डिटर्जेंट, ब्लीच और दूसरे क्लीनर हार्ड होते हैं और ये क्लीनर नॉनस्टिक कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
हीट का रखें ख्याल
नॉन स्टिक पैन में कुकिंग करते वक्त हीट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. खाना बनाते वक्त आंच को ज्यादा तेज ना करें बल्कि मीडियम आंच में खाना पकाएं. ज्यादा हीट नॉन स्टिक पैन के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है. अगर खाना बनाने के बाद आपका पैन बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है तो उसे एकदम से ठंडा करने की कोशिश ना करें. इससे आपका नॉन स्टिक पैन जल्दी खराब हो सकता है.
चिकनाई को तुरंत करें साफ
अगर आपने अपने नॉन स्टिक पैन में कोई ऑइली फूड बनाया है या फिर चीला, डोसा या पराठा बनाया है तो फिर ज्यादा देर तक बिना साफ किए पैन ना रखें. खाना बनाने के तुरंत बाद ही नॉन स्टिक पैन को क्लीन करें. पैन में लंबे समय तक चिकनाई लगी रहने से ये चिकनाई कोटिंग पर जम जाती है. बाद में आप अपने नॉन स्टिक पैन को कितना भी रगड़ रगड़ कर साफ़ कर लें चिकनाई नहीं छूटती. इसलिए कोई भी चिकनाहट वाला खाना बनाने के बाद अपना नॉन स्टिक पैन तुरंत साफ करने की आदत डालें.
मेटल स्टील के चम्मच का ना करें यूज
आमतौर पर सब्जी बनाते वक्त हम मेटल या स्टील की कलछी या चम्मच का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जब आप नॉन स्टिक बर्तन में कुछ पका रहे हों तो स्टील की चम्मच का बिल्कुल इस्तेमाल ना करें. ये आपके नॉन स्टिक पैन की कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकता है. इसकी जगह आप नॉन स्टिक पैन के लिए लकड़ी, रबर, सिलीकॉन या प्लास्टिक से बने बर्तनों का यूज कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं