विज्ञापन

DIY Home Hack: बचेगा 50% सीमेंट और ईंटें, फेंकी हुई प्लास्टिक बोतलों से बनाएं मजबूत घर, जान‍िए कैसे करें तैयार

DIY Plastic Bottle House Construction: जर्मन बिल्डर एंड्रियास फ्रोइस ने प्लास्टिक की बोतलों को सूखी रेत से भरकर निर्माण सामग्री की तरह इस्तेमाल करने की तकनीक विकसित की. इससे घर, पानी के टैंक और टॉयलेट जैसी संरचनाएं बनाई जा रही हैं और प्लास्टिक कचरे के पुन: इस्तेमाल में मदद मिलती है.

DIY Home Hack: बचेगा 50% सीमेंट और ईंटें, फेंकी हुई प्लास्टिक बोतलों से बनाएं मजबूत घर, जान‍िए कैसे करें तैयार
DIY Plastic Bottle House Construction
ndtv

प्लास्टिक की खाली बोतलें आमतौर पर कचरे में चली जाती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हीं बोतलों से घर की दीवारें बनाई जा सकती हैं. जर्मन बिल्डर एंड्रियास फ्रोइस ने प्लास्टिक की बोतलों को निर्माण सामग्री की तरह इस्तेमाल करने की तकनीक विकसित की है. इस तरीके में बोतलों को सूखी रेत से भरकर इतना मजबूत किया जाता है कि वे ईंट की तरह इस्तेमाल हो सकें. इस तकनीक को लेकर दावा है कि इससे निर्माण लागत और प्लास्टिक कचरे, दोनों को कम करने में मदद मिल सकती है.

ऐसे आया प्लास्टिक की बोतलों से घर बनाने का आइडिया

एंड्रियास फ्रोइस के अनुसार, कार्यक्रमों के बाद बड़ी संख्या में फेंकी जाने वाली प्लास्टिक की बोतलों को देखा. उन्हें लगा कि अगर इस कचरे को निर्माण के काम में लगाया जाए तो पर्यावरण पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सकता है. इसके बाद उन्होंने बोतलों को दोबारा इस्तेमाल करने की तकनीक पर काम शुरू किया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: https://www.eco-tecnologia.com/projects

रेत भरकर बोतल को बनाया मजबूत

इस तकनीक में प्लास्टिक की बोतलों को सूखी रेत से पूरी तरह भरकर दबाया जाता है. रेत भरने के बाद बोतल का लचीलापन काफी कम हो जाता है और वह एक मजबूत निर्माण इकाई की तरह इस्तेमाल की जा सकती है. इसके बााद ऐसी बोतलों को तय क्रम में रखकर नायलॉन की रस्सियों से बांधा जाता है.

ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

ये भी पढ़ें-   सांप के काटने के बाद तुरंत क्या करना चाहिए? सांप का जहर कैसे उतारे, जान‍िए यहां

सीमेंट के गारे से तैयार होती है दीवार

बोतलों की इस संरचना को मजबूती देने के लिए सीमेंट और रेत के गारे का इस्तेमाल किया जाता है. यानी बोतलें अकेले घर नहीं बनातीं, बल्कि उन्हें दूसरे निर्माण सामग्रियों के साथ मिलाकर इस्तेमाल कियाा जाता है. इस तरीके से दीवार और दूसरी संरचनाएं तैयाार की जाती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: https://www.eco-tecnologia.com/projects

घर के अलावा टैंक और टॉयलेट में भी इस्तेमाल

जानकारी के अनुसार, इस तकनीक का इस्तेमाल केवल घर बनाने तक सीमित नहीं है. इससे पानी के टैंक, कैंपिंग इग्लू और कंपोस्टिंग टॉयलेट जैसी चीजें भी तैयाार की गई हैं. पानी के टैंक की क्षमता 3,500 लीटर तक बताई गई है.

कितनी बच सकती है निर्माण लागत

https://www.eco-tecnologia.com/projects

https://www.eco-tecnologia.com/projects

इस तकनीक को लेकर दावा किया जाता है कि पारंपरिक ईंट और सीमेंट से बने निर्माण की तुलना में लागत करीब 50 प्रतिशत तक कम हो सकती है. वास्तविक खर्च स्थानीय सामग्री, डिजाइन, मजदूरी और निर्माण मानकों पर निर्भर करेगा. इसी तरह किसी संरचना की मजबूती और उम्र भी उसके डिजाइन और निर्माण गुणवत्ता पर निर्भर करती है. इसलिए ऐसी तकनीक अपनााने से पहले स्थानीय इंजीनियर और भवन विशेषज्ञ की सलााह लेना जरूरी है.

ये भी पढ़ें-  मनी प्लांट को बोतल में कैसे लगाएं? मनी प्लांट में क्या डालने से बढ़ता है, जान‍िए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DIY Plastic Box DIY Tips, DIY Home Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com