विज्ञापन

बेकार कागज से खूबसूरत लिफाफा कैसे बनाएं? Video से सिखें घर पर रद्दी में पड़े पेपर से Envelope बनाने का आसान तरीका

How to Make An Envelope at Home: अगर आपके घर में भी बहुत सारे बेकार कागज पड़े हैं या आपको क्राफ्ट का शौक है तो, घर पर वीडियो में बताए गए तरीके से आप सुंदर लिफाफा तैयार कर सकते हैं.

बेकार कागज से खूबसूरत लिफाफा कैसे बनाएं? Video से सिखें घर पर रद्दी में पड़े पेपर से Envelope बनाने का आसान तरीका
घर पर आसान तरीके से आप सुंदर लिफाफा तैयार कर सकते हैं.

Waste Paper Craft: आज के डिजिटल दौर में जहां हर मैसेज व्हाट्सऐप और ईमेल से भेजा जाता है, वहां हाथ से लिखी चिट्ठी और खूबसूरत लिफाफे की बात ही कुछ और होती है. शायद यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों DIY (Do It Yourself) यानी खुद बनाएं प्रोजेक्ट्स फिर से ट्रेंड में हैं. इंस्टाग्राम पेज @kahaniwalishivani पर शेयर की गई एक रील ने लोगों का ध्यान खींचा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे घर में पड़े बेकार कागज से खूबसूरत, हाथ से बने लिफाफे तैयार किए जा सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल किया गया धागा भी बचे हुए क्रोशिया धागों से बनाया गया था. यानी पूरा प्रोजेक्ट रिसाइक्लिंग और क्रिएटिविटी का शानदार उदाहरण है.

शिवानी ने कैप्शन में लिखा, "काफी समय हो गया था जब मैंने कोई DIY शेयर किया था. हाल ही में मैंने हाथ से बने कागज से कुछ प्यारे लिफाफे बनाए और वे बहुत अच्छे बने. उम्मीद है यह आपके काम आएगा. चाहे अपना खुद का कागज बनाने के लिए या ऐसे लिफाफे तैयार करने के लिए." तो आइए जानते हैं, इस रील में दिखाया गया पूरा तरीका और क्यों यह DIY आज के समय में खास मायने रखता है.

कैसे बनाएं घर पर हाथ से बना कागज? | How to Make Handmade Paper at Home? 

1. बेकार कागज को भिगोना

सबसे पहले उन्होंने पुराने, यूजलेस पेपर को छोटे टुकड़ों में फाड़कर कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दिया. इससे कागज नरम हो जाता है और आगे की प्रक्रिया आसान हो जाती है.

2. मिक्सी में पीसना

भीगे हुए कागज को पानी समेत मिक्सी में डालकर पीस लिया गया. इससे एक गाढ़ा पल्प तैयार हो जाता है, जो नए कागज की बेस सामग्री होती है.

3. फूलों का इस्तेमाल

इसके बाद उन्होंने गेंदा और गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां लीं. ये न सिर्फ कागज को सुंदर बनाते हैं, बल्कि उसमें एक नेचुरल टेक्सचर भी जोड़ते हैं.

4. जाली वाला सांचा

एक जालीदार फ्रेम (सांचा) को पानी से भरे बर्तन में डुबोया गया. उसके ऊपर कागज का पल्प फैलाया गया और ऊपर से फूलों की पंखुड़ियां छिड़क दी गईं. फिर इसे कुछ समय के लिए सेट होने दिया गया, ताकि पानी निकल जाए और पल्प जम जाए.

5. सुखाना और तैयार करना

जब पल्प अच्छी तरह सेट हो गया, तो उसे सावधानी से निकालकर सफेद कपड़े पर सुखाया गया. सूखने के बाद वह एक पूरी कागज की शीट बन चुकी थी. आखिर में उस शीट को लिफाफे के आकार में काटकर फोल्ड किया गया और बचे हुए धागों से क्रोशिया करके एक खूबसूरत क्लोजर बनाया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों खास है यह DIY? | Why is This DIY Special?

  • इको-फ्रेंडली: यह तरीका पर्यावरण के लिए बेहतर है क्योंकि इसमें पुराने कागज का दोबारा उपयोग होता है.
  • क्रिएटिव और पर्सनल: हाथ से बना लिफाफा किसी गिफ्ट या चिट्ठी को और खास बना देता है.
  • कम खर्च में सुंदर परिणाम: घर में मौजूद चीजों से ही यह प्रोजेक्ट तैयार हो जाता है.
  • थेरेपी जैसा अनुभव: कागज बनाना और फूल सजाना एक तरह का मेडिटेटिव अनुभव भी हो सकता है.

क्या घर पर कागज बनाना मजेदार है? | Is Making Paper at Home Fun?

अगर आप आर्ट और क्राफ्ट पसंद करते हैं, तो यह प्रक्रिया सच में मजेदार है. इसमें थोड़ा धैर्य जरूर लगता है, लेकिन जब आपके हाथ में खुद बनाया हुआ कागज या लिफाफा आता है, तो संतोष अलग ही होता है. यह बच्चों के साथ करने के लिए भी एक अच्छा प्रोजेक्ट हो सकता है, जिससे वे रिसाइक्लिंग और क्रिएटिविटी दोनों सीखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DIY Envelope, Upcycle Paper, Waste Paper Craft, Paper Crafting, Envelope Tutorial, DIY Hack, Recycle Paper, Craft Ideas, Easy DIY, DIY Envelope From Waste Paper, How To Make An Envelope At Home, Upcycle Paper Waste Ideas, Paper Crafting Tutorials, Easy Envelope Making, Recycle Paper Crafts, DIY Paper Projects, Craft Ideas For Beginners
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com