विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2026: घर पर बनाएं मिट्टी के Eco-Friendly गणेश, जानें आसान DIY तरीका

DIY Ganesh Idol: गणेश चतुर्थी 2026 पर घर में मिट्टी से इको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति बनाएं. साथ ही आप चिकनी मिट्टी, पानी और घरेलू सामान से बेस, चेहरा, सूंड, हाथ और पगड़ी तैयार करें.

Ganesh Chaturthi 2026: घर पर बनाएं मिट्टी के Eco-Friendly गणेश, जानें आसान DIY तरीका
ऐसे तैयार करें गणेश जी
ndtv

गणेश चतुर्थी पर घर में गणपति की स्थापना को लेकर लोगों में खास उत्साह रहता है. इस बार बाजार से मूर्ति खरीदने के बजाय आप घर पर ही मिट्टी से इको-फ्रेंडली गणेश जी की छोटी मूर्ति बना सकते हैं. इसके लिए आप चिकनी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह DIY तरीका बच्चों और परिवार के साथ मिलकर मूर्ति तैयार करने का एक अच्छा विकल्प है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्राकृतिक मिट्टी से बनी मूर्ति पर्यावरण के लिहाज से प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति से बेहतर विकल्प होती है.

सबसे पहले तैयार करें मिट्टी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मूर्ति बनाने के लिए चिकनी मिट्टी, थोड़ा पानी, नारियल तेल और जरूरत के मुताबिक एक्रेलिक रंग रखें. मिट्टी में थोड़ा पानी डालकर उसे अच्छी तरह गूंथ लें. जब मिट्टी नरम और आसानी से आकार लेने लाायक हो जाए, तब मूर्ति बनाना शुरू करें.

ऐसे तैयार करें गणेश जी का बेस

सबसे पहले आप एक प्लेट पर मिट्टी की मोटी परत लगाकर बेस तैयार करें. इसके ऊपर थोड़ी छोटी गोल परत बनाएं. एक छोटी गिलासिया में मिट्टी भरकर बीच में एक छोटा उभार बनाकर शरीर का आकार दें. इसके अलावा सूप की चम्मच की मदद से पैरों की शेप आसाानी से बनाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: राखी पर बहन को दें 500 रुपये तक में ये 5 शानदार गिफ्ट, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, डेली लाइफ में भी आएंगे काम

ऐसे बनाएं हाथ, चेहरा और सूंड

बता दे कि अब मिट्टी की पतली पट्टी से वस्त्र और गोल-लंबी मिट्टी से माला तैयार करें. हाथों को आकार देकर पानी की मदद से दोनों तरफ जोड़ें. चेहरे के लिए छोटा मिट्टी का गोला बनाएं और अंगूठों से हल्का दबाव देकर आंखों की जगह बनााएं. बीच में मिट्टी से सूंड लगाएं और उस पर हल्की लकीरें बनाएं. इसके बाद कान और आखिर में पगड़ी तैयार करें.

साबूत दाने से मूर्ति को दें फाइनल टच

इसके अलावा, जब मूर्ति तैयार हो जाए तो पगड़ी और माला को साबूत दाने से सजा सकते हैं. इस तरह घर के साधारण सामान और मिट्टी की मदद से गणेश चतुर्थी के लिए सुंदर इको-फ्रेंडली गणपति तैयार हो जाएंगे. मूर्ति बनााते समय तेज औजारों की जगह सुरक्षित घरेलू चीजों का ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: DIY Idea: घर में पड़ी खाली कांच की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश पेवर्स, बगीचे की बढ़ जाएगी खूबसूरती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Chaturthi 2026, DIY, Ganesh Idol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com