विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2023

Diwali Wishes: दीपों के इस पर्व पर सभी को दीजिए दीपावली की बधाई, भेजिए ये शुभकामना संदेश और कह दीजिए हैप्पी दिवाली

Diwali 2023 Wishes: दीपावली पर अपने मित्रों, सगे-संबंधियों और परिचितों को भेजिए दिवाली के ये बेहद खास संदेश. दीपों की तरह जगमगा उठेगा मन. 

Diwali Wishes: दीपों के इस पर्व पर सभी को दीजिए दीपावली की बधाई, भेजिए ये शुभकामना संदेश और कह दीजिए हैप्पी दिवाली
Diwali Wishes In Hindi: दिवाली पर इस तरह दीजिए सभी को शुभकामनाएं. 

Happy Diwali: हर साल कार्तिक मास में दीपावली का पर्व मनाया जाता है. दिवाली साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. दशहरा के 20 दिनों बाद दीपावली मनाई जाती है. इस दिन मान्यतानुसार मां लक्ष्मी (Ma Lakshmi) और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. दिवाली के कई दिनों पहले तक घर कों को सजा लिया जाता है. धनतेरस से लेकर भाई दूज तक दिवाली के दीयों से घर जगमगाता है. इस साल 12 नवंबर, रविवार के दिन दीपावली मनाई जा रही है. दिवाली के अवसर पर आप अपने सभी परिचितों को, सगे संबंधियों को और मित्रों को दीपावली की शुभकामनाएं दे सकते हैं. 

Bhai Dooj Gift: भैया दूज पर बहनों को गिफ्ट में दे सकते हैं ये 5 गिफ्ट्स, बहन के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कुराहट 

दिवाली की शुभकामनाएं | Diwali Wishes 
 

दीयों की रोशनी से झिलमिलाता आंगन हो
पटाखों की गूंजों से आसमान रोशन हो
ऐसी आये झूम के यह दीवाली आपकी
हर तरफ खुशियों का ही मौसम हो.
शुभ दीपावली!

झिलमिलाते दीपों की, रोशनी से प्रकाशित,
ये दीपावली आपके घर में,
सुख-समृद्धि और, आशीर्वाद ले कर आए.
शुभ दीपावली!

Latest and Breaking News on NDTV

दीपों का ये पावन त्योहार
आपके लिए लाये खुशियां हजार
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार. 
शुभ दीपावली!

प्यार की बंसी बजे
प्यार की बजे शहनाई,
खुशियों के दीप जले
दुख कभी न ले अंगड़ाई. 
शुभ दीपावली!

Latest and Breaking News on NDTV

पल-पल सुनहरे फूल खिलें
कभी न हो कांटों का सामना
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
दीवाली पर है यही शुभकामना.
शुभ दीपावली!

दीवाली आई, संग खुशियां लाई
मैसेज का हमारे अब कर दो रिप्लाई
क्योंकि इसी में है आपकी भलाई
देखो आपके चेहरे पर अब है मुस्कान आई. 
शुभ दीपावली!

Latest and Breaking News on NDTV

देवी महालक्ष्मी की कृपा से 
आपके घर में हमेशा
उमंग और आनंद की रौनक हो
इस पावन मौके पर आप सबको
दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं. 
शुभ दीपावली!

कामना है कि आपको आप शांति 
समृद्धि, खुशी और सफलता मिले.
शुभ दीपावली!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
क्या आप सूजी को ही रवा समझते हैं चलिए जानते हैं, इनमें क्या है अंतर और कौन सा है ज्यादा हेल्दी
Diwali Wishes: दीपों के इस पर्व पर सभी को दीजिए दीपावली की बधाई, भेजिए ये शुभकामना संदेश और कह दीजिए हैप्पी दिवाली
क्या आपको पता है झूठ बोलने पर शरीर का कौन सा अंग गरम हो जाता है? नहीं तो जानिए यहां
Next Article
क्या आपको पता है झूठ बोलने पर शरीर का कौन सा अंग गरम हो जाता है? नहीं तो जानिए यहां
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com