- वेजाइना में साबुन लगाना चाहिए या नहीं.
- वेजाइना की सफाई करते हुए किन बातों का ध्यान रखें.
- वेजाइना की सफाई कैसे करें, जानें यहां.
Body Cleaning Tips: बॉडी के सभी पार्ट की साफ सफाई (Body cleaning) जरूरी होती है. इसके लिए हम हर रोज नहाते हैं. समय समय पर शैंपू करते हैं, कानों की सफाई करते हैं. इसी तरह इंटीमेट हेल्थ (Intimate health) ठीक रखने के लिए प्राइवेट पार्ट की नियमित सफाई भी जरूरी है. वेजाइना की ठीक से सफाई नहीं करने से इंफेक्शन (Infection) समेत गंभीर किस्म की बीमारियों के होने का खतरा होता है. वेजाइना वुमन बॉडी का बहुत सेंसटिव पार्ट होता है और इसकी क्लीनिंग के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं वेजाइना की सफाई (Vagina Cleaning) के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी….
वेजाइना की सफाई कैसे करें |vagina cleaning tipsगुनगुने पानी से सफाईवेजाइना वुमन बॉडी का बहुत सेंसटिव पार्ट होता है इसलिए इंटीमेट एरिया की सफाई के लिए बहुत गर्म या ठंडे पानी का यूज नहीं करना चाहिए. इस काम के लिए गुनगुने पानी का यूज करना सबसे सही है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

Photo Credit: iStock
साबुन की जरूरत नहींइंटीमेट एरिया की सफाई के लिए साबुन समेत किसी भी तरह के कैमिकल वाले प्रोडक्ट के यूज से बचना चाहिए. इससे सेंसटिव पार्ट को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. साबुन या कैमिकल वाले प्रोडक्ट के यूज से वेजाइना का पीएच लेवल बिगड़ने का खतरा होता है.
सूखने के बाद कपड़े पहनेवेजाइना की सफाई के बाद इंटीमेट एरिया के अच्छे से ड्राई होने के बाद ही कपड़े पहनने चाहिए. इसके लिए साफ और मुलायम टॉवेल का यूज करें.

Photo Credit: iStock
सही अंडरवियर का चुनावइंटीमेट एरिया को किसी तरह के इंफेक्शन व एलर्जी से बचाने के लिए सही तरह के अंडरवियर का यूज करना जरूरी है. हमेशा कॉटन फैब्रिक के अंडरवियर का यूज करना ही सही है.
पैड बदलने का सही समयपीरियड के दौरान हर छह घंटे के बाद पैड जरूर बदल लेना चाहिए. एक ही पैड का लंबे समय तक यूज इंफेक्शन और एलर्जी का कारण बन सकता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं