विज्ञापन

गजब MP के जबलपुर में है एक अनोखा झरना, जहां पानी से निकलता है 'धुआँ' ये नहीं देखा तो क्या देखा...

Dhuandhar Waterfall Photos: अगर आप पहाड़ों पर जा-जा कर थक गए हैं और कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो एक नई जगह ट्राई कर सकते हैं.

गजब MP के जबलपुर में है एक अनोखा झरना, जहां पानी से निकलता है 'धुआँ' ये नहीं देखा तो क्या देखा...
Dhuandhar waterfall is on which river

Dhuandhar Waterfall Photos: अगर आप पहाड़ों पर जा-जा कर थक गए हैं और कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो एक नई जगह ट्राई कर सकते हैं. अगर आप कुछ नया और यादगार देखने की सोच रहे हैं, तो मध्य प्रदेश के जबलपुर में भेड़ाघाट के पास स्थित धुआंधार जलप्रपात एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. संगमरमर की ऊंची-ऊंची चट्टानों के बीच से जब नर्मदा का दूध जैसा सफेद पानी लगभग 30 मीटर नीचे गिरता है, तो पूरा इलाका मानो सफेद धुंध की चादर से ढक जाता है. नजारे के आलवा आप यहां बोटिंग से लेकर केबल कार राइड तक का मजा उठाया सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

धुंधार फॉल्स क्यों खास है?

यह धुंध सिर्फ देखने में ही सुंदर नहीं है यह भौतिकी का एक अद्भुत उदाहरण है. नर्मदा नदी ऊपर की ओर चौड़ी धारा में बहती है, लेकिन भेड़ाघाट पर इसे लगभग 18 मीटर चौड़ी एक संकरी घाटी का सामना करना पड़ता है. इस संकरे रास्ते से गुजरते हुए नदी की गति अविश्वसनीय रूप से बढ़ जाती है, जब यह तेज गति से बहता पानी अचानक 30 मीटर नीचे कठोर संगमरमर की चट्टानों पर गिरता है, तो इस प्रभाव से यह लाखों छोटी-छोटी बूंदों में टूट जाता है जो हवा में लटकी रहती हैं, जिससे धुंध का एक घना बादल बन जाता है. जिसे देखकर ऐसा लगता है कि नदी से सफेद धुआं ऊपर उठ रहा हो.यही वजह है कि इसे धुंधार कहा जाता है.


बोटिंग और केबल कार का मजा 

धुंधर वॉटरफॉल सिर्फ एक झरना नहीं, बल्कि यहां आप संगमरमर की ऊंची घाटियों के बीच बोटिंग और केबल कार में बैठकर   व्यू का मजा उठा सकते हैं और अगर आप फोटोग्राफी के शौकीनों हैं, तो आपके लिए तो यह जगह लिए किसी जन्नत से कम नहीं.

कब जाना चाहिए?

इस जगह पूरे साल लोग घूमने जाते हैं, लेकिन अगर आप इस झरने का सबसे खूबसूरत रूप देखना चाहते हैं, तो जुलाई से अक्तूबर के महीने में आप यहां जा सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें: Valentine Date Ideas: वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को कहां लेकर जाएं, ये रहीं दिल्ली की वो 5 बेहतरीन लोकेशन जहां खर्च भी होगा कम!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhuandhar Waterfall Kahan Hai Wikipedia, Dhuandhar Jalprapat Kahan Hai, Dhuandhar Waterfall Kahan Hai Full Movie, Dhuandhar Waterfall Kahan Hai Full Movie Download, Dhuandhar Kis Nadi Par Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com