Dhanteras Rangoli Designs Photos: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. मान्यता है कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र-मंथन के समय आयुर्वेद और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. दिवाली (Diwali 2021) से दो दिन पहले धनतेरस (Dhanteras 2021) का त्योहार मनाया जाता है, जो इस बार 2 नवंबर यानि आज है. इस दिन मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, धन्वंतरि जी और मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है. इस दिन कई घर दीयों रोशनी से जगमगाते भी हैं.
वहीं, इस दिन लोग माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार में रंगोली बनाते हैं. बता दें कि लक्ष्मी पूजा के लिये घर की साफ-सफाई की जाती है. घर के प्रवेश द्वार पर रंग-बिरंगी रंगोली बनाई जाती है, जो घर की सजावट में चार चांद लगा देती है. रंगोली कई तरीके से बनाई जाती है, जिसमें फूल और रंग वाली रंगोली सबसे आम होती है. धनतेरस (Dhanteras) पर भगवान को प्रसन्न करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है. त्योहार पर यूं तो हम सभी अपने घर और मुख्य द्वार को सजाते हैं, ऐसे में जानें आप कैसे इस बार रंगोली के मदद से इसे सजा सकती हैं. यहां देखें रंगोली के खास डिजाइन.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिवाली पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि घर में रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं. वैसे दिवाली में रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है. वैसे मार्केट मे रंगोली के कई पैटर्न भी मिलते हैं, लेकिन खुद के हाथों से बनाई गई रंगोली का कुछ और ही महत्व होता है. रंगीन चावल या फूलों से रंगोली सरल तरीके से बनाई जा सकती है. इसके लिए पहले चॉक से रंगोली की डिजाइन बना लें. फिर इनमें चावल या फूलों को भर सकते हैं. ये रंगोली सबसे प्यारी और बनाने में आसान होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं