विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 29, 2023

करवा चौथ पर सबसे सुंदर हो आपकी मेहंदी तो दिल्ली की इन जगहों पर लगवाने चले जाइए, यहां का हर डिजाइन है कुछ खास

Mehndi Artist Near Me with low price: करवा चौथ पर हर सुहागिन महिलाओं की चाह मेहंदी लगवाने की होती है. यहां जान लीजिए दिल्ली के किन जगहों पर जाकर आप मेहंदी लगवा सकते हैं.

Read Time: 3 mins
करवा चौथ पर सबसे सुंदर हो आपकी मेहंदी तो दिल्ली की इन जगहों पर लगवाने चले जाइए, यहां का हर डिजाइन है कुछ खास
Karwa Chauth Mehndi Design: दिल्ली की इन जगहों पर लगती है सबसे बेहतरीन मेंहदी.

Mehndi Artist Delhi: मेहंदी के बिना सुहागिन महिलाओं का श्रृंगार अधूरा है. खास तौर पर जब बात करवा चौथ (karwa chauth) की हो. इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार (karwa chauth mehndi design) कर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं. ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि मेहंदी का डिजाइन भी उस हिसाब से चुना जाए जो आपके श्रृंगार में चार चांद लगा दें. और अगर आप दिल्ली की रहने वाली हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है क्योंकि यहां आप जानेंगे कि दिल्ली में किन-किन जगहों (mehndi artist near me)  पर जाकर आप सबसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं. तो बिना देर किए जान लीजिए उन जगहों का नाम और बनाइए अपने इस करवा चौथ को और भी खास.

दिल्ली में सबसे अच्छी मेहंदी कहां लगाई जाती है | 4 Best market in Delhi where you can find best Mehndi Artist

तिलक नगर मार्केट
Latest and Breaking News on NDTV

अगर आप तिलक नगर के आसपास रहते हैं तो तिलक नगर मार्केट में आप मेहंदी लगवा सकते हैं. यहां आपको मेहंदी के कई वैराइटीज देखने को मिलेंगे चाहे वह दुल्हन मेहंदी हो या फिर स्टाइलिश मेहंदी.

सेंट्रल मार्केट, लाजपत नगर 

सेंट्रल नगर में भी आपको कई मेहंदी आर्टिस्ट मिल जाएंगे. खास बात यह है कि यहां आपको कम खर्चे में बेस्ट मेहंदी लग जाएगी.यहां मेहंदी की कीमत 2500 से लेकर 400 रुपए एक हाथ लगाई जाती है.

उत्तम नगर, आर्य समाज रोड
Latest and Breaking News on NDTV

यहां आप जब भी जाएं आपको बेस्ट मेहंदी आर्टिस्ट मिल जाएंगे. तो अगर आप उत्तम नगर में रहते हैं तो आर्य समाज रोड के पास जाकर स्टाइलिश मेहंदी लगवा सकते हैं.

कमला नगर

जो लोग दिल्ली विश्वविद्यालय के आसपास रहते हैं उनके लिए कमला नगर सबसे अच्छे जगहों में से एक है. यहां आपको अरबी से लेकर मुगलई मेहंदी तक के डिजाइन आर्टिस्ट मिल जाएंगे. तो अगर आपको स्टाइलिश मेहंदी लगाने का शौक है तो यहां जरूर जाएं.

                                                                                                          (प्रस्तुति - रौशनी सिंह)

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
अब तक दूध से बनी दही खाते रहे हैं तो आज से कर दें बंद, बनाएं बादाम और नारियल से बनी Curd, फायदे हैं अनगिनत
करवा चौथ पर सबसे सुंदर हो आपकी मेहंदी तो दिल्ली की इन जगहों पर लगवाने चले जाइए, यहां का हर डिजाइन है कुछ खास
योगा एक्सपर्ट ने पीरियड पेन से राहत पाने के लिए बताया आसन, सभी लड़कियां जरूर करें फॉलो
Next Article
योगा एक्सपर्ट ने पीरियड पेन से राहत पाने के लिए बताया आसन, सभी लड़कियां जरूर करें फॉलो
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com