विज्ञापन

बार-बार वापस आ जाता है डैंड्रफ? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया इस एक चीज से हो जाएगा जड़ से साफ

अगर आपके बालों में भी बार-बार डैंड्रफ हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. डैंड्रफ का सफाया करने के लिए मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट रश्मि शेट्टी ने एक खास इंग्रीडिएंट के बारे में बताया है. आइए जानते हैं क्या है ये इंग्रीडिएंट और कैसे ये डैंड्रफ को साफ करने में असर दिखा सकता है.

बार-बार वापस आ जाता है डैंड्रफ? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया इस एक चीज से हो जाएगा जड़ से साफ
डैंड्रफ होने पर क्या लगाएं?
(Photo Credit: NDTV)

डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग अलग-अलग एंटी-डैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल करते हैं. कुछ दिनों तक इन शैंपू से आराम मिलता है, लेकिन फिर डैंड्रफ दोबारा वापस आ जाता है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक है, साथ ही डैंड्रफ के चलते आपके बाल भी ड्राई-बेजान नजर आने लगे हैं, सिर पर खुजली बढ़ गई है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट रश्मि शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने डैंड्रफ से छुटकारा पाने का असरदार तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

क्या कहती हैं डर्मेटोलॉजिस्ट?

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, अगर बार-बार डैंड्रफ हो रहा है, सिर में लगातार खुजली रहती है और एंटी-डैंड्रफ शैंपू से बाल बहुत रूखे हो रहे हैं, तो जरूरी है कि आप सही इंग्रीडिएंट वाला शैंपू चुनें. डैंड्रफ होने की एक बड़ी वजह स्कैल्प पर मौजूद एक तरह का फंगस होता है. अगर यह फंगस पूरी तरह कंट्रोल नहीं होता, तो डैंड्रफ बार-बार लौट आता है. इस कंडीशन में Piroctone Olamine वाला शैंपू इस्तेमाल किया जा सकता है.

कैसे पहुंचाता है फायदा?

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, Piroctone Olamine डैंड्रफ की जड़ माने जाने वाले फंगस को कंट्रोल करने में मदद करता है. साथ ही यह स्कैल्प पर ज्यादा हार्ष भी नहीं होता, इसलिए इसके इस्तेमाल से बाल जरूरत से ज्यादा ड्राई नहीं होते. हालांकि, सिर्फ एक-दो बार शैंपू लगाने से डैंड्रफ पूरी तरह खत्म नहीं होता. इसके लिए नियमित रूप से शैंपू का इस्तेमाल करना जरूरी है. लगातार इस्तेमाल करने से सिर की खुजली कम हो सकती है, सफेद परत और फ्लेक्स कम होने लगते हैं और स्कैल्प भी साफ रहता है. साथ ही एक बार डैंड्रफ साफ होने पर दोबारा होने के चांस भी कम हो सकते हैं.

हर तरह के स्कैल्प के लिए हो सकता है फायदेमंद

रश्मि शेट्टी आगे बताती हैं, इस इंग्रीडिएंट की सबसे अच्छी बात यह है कि ये ऑयली और ड्राई दोनों तरह की स्कैल्प पर असर दिखा सकता है. अगर आपका स्कैल्प बहुत ड्राई है और उसमें सफेद परत बनती है, तब भी यह मदद कर सकता है. वहीं, अगर स्कैल्प ऑयली है और उस पर गंदगी या बिल्ड-अप जल्दी जमा हो जाता है, तब भी यह असरदार माना जाता है.

ऐसे में जब भी आप एंटी-डैंड्रफ शैंपू खरीदें, तो उसकी बोतल पर लिखे इंग्रीडिएंट जरूर पढ़ें. अगर उसमें Piroctone Olamine लिखा है, तो वह डैंड्रफ कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. साथ ही बालों और स्कैल्प की नियमित सफाई करें. अगर लंबे समय तक डैंड्रफ, तेज खुजली या ज्यादा बाल झड़ने की परेशानी बनी रहे, तो बिना देरी किए किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें. सही शैंपू और नियमित देखभाल से डैंड्रफ की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Tinted Sunscreen Vs Regular Sunscreen क्या है ज्यादा अच्छा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जान लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dandruff, Hair Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com