विज्ञापन

कूलर से आने वाली बदबू को मिनटों में दूर कर देगा ये घरेलू उपाय, खुशबू से महक उठेगा कमरा

​अगर आप भी कूलर से आने वाली बदबू से परेशान हैं, तो बार-बार कूलर साफ करने का झंझट खत्म, बस पानी में मिलाएं ये सस्ती चीज और पाएं भीनी-भीनी खुशबू.

कूलर से आने वाली बदबू को मिनटों में दूर कर देगा ये घरेलू उपाय, खुशबू से महक उठेगा कमरा
कूलर की बदबू को दूर करने का घरेलू उपाय. (Image Shutterstock)

चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए हम सभी एसी और कूलर का खूब इस्तेमाल करते हैं. ठंडी हवा खाने के लिए कूलर सबसे बेस्ट ऑप्शन है. लेकिन कई बार कूलर चलाते ही उसमें से ऐसी गंदी और सड़न वाली बदबू (Bad Smell) आने लगती है कि उसके सामने बैठने का भी मन नहीं करता. अक्सर लोग इस बदबू से परेशान होकर बार-बार कूलर की सफाई करते हैं, जिसमें काफी मेहनत और समय बर्बाद होता है. 

​अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक ऐसा कमाल का और बेहद आसान घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे कूलर की बदबू मिनटों में गायब हो जाएगी और आपका कमरा भीनी-भीनी खुशबू से महक उठेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

कूलर की बदबू को दूर करने का घरेलू उपाय. (Image NDTV) 

​क्यों आती है कूलर से बदबू?

आखिर कूलर से बदबू आती क्यों है. दरअसल, जब कूलर का पानी कई दिनों तक बदला नहीं जाता, तो उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं. यही वजह है कि कूलर चलते ही हवा के साथ गंदी बदबू आने लगती है. इसलिए सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका कूलर हमेशा किसी खुली जगह या खिड़की के पास रखा हो. इसके साथ ही, हर 10 से 15 दिन में एक बार कूलर के पानी को पूरी तरह से निकालकर उसकी सफाई जरूर करें. 

बदबू दूर करने का नुस्खा-

अगर आप चाहते हैं कि बिना ज्यादा मेहनत किए कूलर से गंदी स्मेल आना बंद हो जाए, तो घर की किचन और बाथरूम में रखी किन दो चीजों का इस्तेमाल करें. 

  • ​कपूर- 
  • ​डेटॉल- 
  • गुलाब जल-

​कैसे करें इस्तेमाल?

इस देसी जुगाड़ को तैयार करना बेहद आसान है. इसके लिए आप थोड़ा सा गुलाब जल लें. अब इसमें थोड़ा सा डेटॉल मिलाएं और पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपूर की एक-दो गोलियों को पीसकर मिक्स कर लें. डेटॉल पानी में मौजूद कीटाणुओं और बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करेगा, जबकि कपूर अपनी तेज और फ्रेश खुशबू से कूलर की सड़न को पूरी तरह दबा देगा.

​अब इस तैयार किए गए मिक्सचर को सीधे अपने कूलर के पानी के टैंक में डाल दें. जैसे ही आप कूलर चालू करेंगे, आप देखेंगे कि गंदी बदबू पल भर में गायब हो चुकी है. कमरे में चारों तरफ एक बहुत ही फ्रेश और अच्छी खुशबू फैल जाएगी और आपको बार-बार कूलर धोने की टेंशन भी नहीं रहेगी. 

ये भी पढ़ें- पुरानी जींस से बनाएं 5 यूजफुल चीजें, घर आने वाला हर शख्स पूछेगा इसका राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cooler Bad Smell Remover, Cooler Smell Remedies, Cooler Smell Solution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com