हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctors Day) मनाया जाता है. यह दिन हमारे उन असली हीरोज (Heroes) को थैंक यू कहने का है, जो अपनी परवाह किए बिना दिन-रात हमारी सेहत का ख्याल रखते हैं. वैसे तो हम अक्सर डॉक्टरों को भगवान का रूप कहते हैं, लेकिन क्या हम सच में उन्हें उनकी मेहनत का क्रेडिट देते हैं? भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर थैंक यू बोलना भूल जाते हैं.
आज का दिन उसी कमी को पूरा करने का है. यह दिन भारत के महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय (Dr. B.C. Roy) की याद में मनाया जाता है. उनका जन्म और निधन दोनों ही 1 जुलाई को हुआ था. उन्होंने मेडिकल के क्षेत्र में जो काम किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.
अगर आप भी इस डॉक्टर्स डे पर अपने डॉक्टर, किसी दोस्त या रिश्तेदार, जो डॉक्टर हैं को विश करना चाहते हैं, तो इन बेहद आसान और दिल को छू लेने वाले मैसेजेस को जरूर भेंजे.

डॉक्टर्स डे स्पेशल विशेज. (Image NDTV)
अपने फैमिली डॉक्टर को थैंक यू बोलने का बेस्ट तरीका-
बीमारी में जो हौसला देते हैं,
दर्द में जो दवा देते हैं,
ऐसे हमारे प्यारे डॉक्टरों को हैप्पी डॉक्टर्स डे!

जब सब रास्ते बंद लगते हैं,
तब आपकी सलाह एक नई उम्मीद देती है.
आप सच में हमारे रियल हीरो हैं.
हैप्पी डॉक्टर्स डे!
अपनी नींद खोकर जो हमारी सेहत का ख्याल रखते हैं,
उन सभी डॉक्टरों को मेरा दिल से सलाम.
हैप्पी डॉक्टर्स डे!

सफेद कोट पहनने वाले,
हर उस शख्स को शुक्रिया,
जो बिना थके इंसानों की सेवा में रहते है.
हैप्पी डॉक्टर्स डे!
ईश्वर हर जगह नहीं हो सकते,
इसलिए उन्होंने डॉक्टरों को बनाया.
हैप्पी डॉक्टर्स डे!
ये भी पढ़ें- National Doctors Day 2026: क्यों हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है डॉक्टर्स डे? जानें इतिहास और इस दिन का महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं