Hair Fall Home Remedies: लहराते, घने और मजबूत बाल आखिर किसे अच्छे नहीं लगते. लेकिन, झड़ते बाल इस ख्वाब को कभी हकीकत बनने ही नहीं देते. कई लोगों के पतले बालों का कारण जेनेटिक्स या शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकता है और कुछ लोगों को लगातार झड़ते बालों (Hair Fall) के चलते पतले बालों की दिक्कत से दोचार होना पड़ता है. इन बालों के झड़ते रहने का कारण हमारी खानपान की आदतें भी होती हैं.जर्नल न्यूट्रिएंट्स में छपी हालिया स्टडी में उन ड्रिंक्स का जिक्र किया गया जो बाल झड़ने का कारण हो सकती हैं.
स्टडी में यह भी कहा गया कि ये ड्रिंक्स पुरुषों में 30 प्रतिशत तक गंजेपन (Baldness) का कारण बनती हैं. जिन ड्रिंक्स के बारे में इस स्टडी में बताया गया है उनमें कॉफी (Coffee), मीठी चाय, कोला और एनर्जी ड्रिंक्स शामिल हैं. जो पुरुष हफ्ते में 3 लीटर के करीब इनमें से कोई भी ड्रिंक का सेवन करते हैं उनमें झड़ते बालों की दिक्कत देखी जा सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

निम्न उन ड्रिंक्स का जिक्र किया जा रहा है जो आपको बालों को बढ़ाने (Hair Growth) में मदद करेंगी. इन ड्रिंक्स में हेल्दी फैट्स, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन और खनिजों की अच्छी मात्रा पायी जाती है.
बालों को बढ़ाने वाली ड्रिंक्स | Drinks That Promote Hair Growth
खीरे का जूस
खीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर से टॉक्सिंस निकालने के साथ ही हाइड्रेशन को बूस्ट करती है. खीरे का रस पीने पर स्कैल्प को सीबम बनाने में मदद मिलती है जिससे बाल ड्राई नहीं रहते.
गाजर विटामिन का स्टोरहाउस है. इसमें विटामिन ए, ई और बी के साथ-साथ कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये सभी पोषक तत्व बालों को बढ़ने में मदद करते हैं और समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं.

आंवला (Amla) सुपरफूड्स की गिनती में आता है और पूरे शरीर के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मददगार है. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जोकि सेल डैमेज को रोकने वाला और हेयर ग्रोथ प्रोमोट करने वाला पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है.
सेहत या सुंदरता एलोवेरा के कई फायदे शरीर पर देखने को मिलते हैं. इसके जूस को बालों को बढ़ाने के लिए भी पिया जा सकता है. एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है जो बालों को घना और मजबूत बनाने में अच्छा असर दिखाता है.

आयरन और बायोटीन से भरपूर पालक टिशूज तक ऑक्सीजन पहुंचाता है. इन टिशूज में हेयर फोलिकल्स भी शामिल हैं. पालक में मौजूद कंपाउंड फेरेटिन भी हेल्दी बालों के लिए अच्छा है. इस चलते हेयर ग्रोथ के लिए पालक का जूस पीना अच्छा है.
वजन तेजी से कम करते हैं ये सफेद दाने, इन्हें खाने पर कुछ दिनों में ही होने लगता है Weight Loss
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं