Chipkali kaise Bhagaye: गर्मियों का मौसम आते ही एक और चीज जो आ जाती है वो है छिपकली. क्या आप भी उन लोगों मे हैं जो छिपकली को देखते ही दूर भाग जाते हैं और चीख निकल जाती है. वो छोटा सा जानवर जो खुद इंसानों से डरता है. शायद ही उसे पता हो कि इंसान भी उससे इतना ही डरते हैं. गर्मियों में कई तरह की कीड़े -मकौड़े घर पर आते हैं, लेकिन छिपकली का एक अलग ही आतंक होता है. ये जिस भी कमरे में आती है तो वहां से अच्छे-अच्छे लोग डर की वजह से साइड हट जाते हैं.
छिपकली घर के किसी कोने को नहीं छोड़ती हैं. किचन, बाथरूम, हॉल से लेकर बॉलकनी और फोटोज के पीछे ये उल्टी लटकती हुई नजर आ ही जाती हैं. छिपकली को भगाने के लिए चप्पल, झाड़ू की मदद ली जाती है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे जिसकी मदद से आप घर पर ही छिपकली को भगाने की दवा (Chipkali Bhagane Ki Dawa) बनाकर तैयार कर सकते हैं. इस घरेलू दवा से छिपकली अपने आप घर से बाहर भाग जाएगी और आपको फिर कभी नहीं डराएगी.
छिपकली भगाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे (Lizard Home Remedies)

लहसुन और प्याज
आपको जानकर शायद हैरानी होगी लेकिन लहसुन और प्याज की मदद से भी छिपकली को भगाया जा सकता है. इन दोनों की महक तेज होती है जिसकी महक से छिपकली भागती है. आपको जहां पर भी छिपकली नजर आए वहां पर टुकड़ा या प्याज का टुकड़ा रख दें. छिपकली भगाने के लिए इन दोनों ही चीजों से स्प्रे भी तैयार किया जा सकता है. स्प्रे बनाने के लिए प्याज और लहसुन (Garlic) को पीसकर एक स्प्रे बोतल में पानी डालकर भर लें. इस स्प्रे बोतल को अच्छे से हिलाकर छिपकली पर छिड़कें. छिपकली भागने लगेगी.
ये भी पढ़ें: Natural Ways To Get Rid Of Cockroach And Lizards: घर में घुसने से भी डरेंगे छिपकली और कॉकरॉच, रोज करें ये आसान उपाय
अंडे का छिलका
अंडे का छिलका भी छिपकली को भगाने में मदद कर सकता है. इसके लिए आपको अंडे के छिलकों को कूटकर उसका पाउडर बना लेना है. इस पाउडर को बालकनी में, अलमारी के ऊपर, बाथरूम में हर उन जगहों पर डाल दीजिए जहां पर आपको छिपकली नजर आती है.
कपूर
कपूर को भी छिपकलियों को दूर भगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी तेज गंध छिपकलियों को दूर भगाने में असरदार मानी जीती है. आप सिंक के नीचे, अलमारी के ऊपर, स्टोर रूम, ड्रेसिंग टेबल या घर के उन कोनों में कपूर की गोलियां रख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं