विज्ञापन

चांदी के गहनों से कालापन कैसे दूर करें? चांदी के आभूषण साफ करने के लिए कौन सा पाउडर अच्छा है

Chandi ke jewar kaise chamkaye: चांदी साफ करने का सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है? चांदी के जेवर बार‍िश के मौसम में नमी की वजह से काले पड़ जाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि‍ जूलरी फ‍िर से चमक जाए तो यह करें.

चांदी के गहनों से कालापन कैसे दूर करें? चांदी के आभूषण साफ करने के लिए कौन सा पाउडर अच्छा है
चांदी की पायल चमकदार कैसे बनाएं?
एनडीटीवी

Silver Jewellery Cleaning Tips: त्योहारों का मौसम आते ही लोग घर की सफाई के साथ अपने गहनों की चमक लौटाने में भी जुट जाते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पसंदीदा चांदी की पायल या बिछिया अचानक काली पड़ जाती है और उसकी चमक फीकी लगने लगती है. ऐसे में कई लोग समझ नहीं पाते कि आखिर ऐसा क्यों हुआ और उसे दोबारा नया जैसा कैसे बनाया जाए. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से चांदी की पायल और बिछिया की चमक फिर से वापस लाई जा सकती है.

चांदी की पायल काली क्यों पड़ जाती है? (Why Does Silver Jewellery Turn Black)

रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से चांदी की पायल और बिछिया की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है. समय के साथ इन पर कालापन या फीकापन दिखाई देने लगता है. ऐसे में कई महिलाएं इन्हें पहनने से भी बचती हैं. अगर आपकी भी चांदी की पायल अपनी पुरानी चमक खो चुकी है, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर उसे फिर से चमकदार बनाया जा सकता है.

बेकिंग सोडा से करें सफाई (Clean With Baking Soda)

अगर पायल या बिछिया की चमक फीकी पड़ गई है, तो बेकिंग सोडा मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट को किसी मुलायम कपड़े या ब्रश की मदद से गहनों पर लगाएं. कुछ मिनट तक छोड़ने के बाद हल्के हाथों से रगड़ें. इससे गंदगी और कालापन हटने लगता है और चांदी की चमक वापस आने लगती है.

Add image caption here

Add image caption here

साबुन और गुनगुने पानी का आसान तरीका (Soap And Warm Water Method)

चांदी की सफाई के लिए साबुन और गुनगुना पानी भी आसान तरीका है. सबसे पहले पानी हल्का गर्म करें और उसमें गहनों को कुछ देर के लिए डुबो दें. इसके बाद हल्का साबुन लगाकर धीरे-धीरे साफ करें. जब सारी गंदगी निकल जाए, तो दोबारा गुनगुने पानी से धो लें और मुलायम सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर सुखा दें. इससे गहनों की पुरानी चमक लौटने में मदद मिल सकती है.

एल्युमिनियम फॉयल का उपाय (Aluminium Foil Method)

चांदी की पायल और बिछिया को चमकाने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. एक बाउल में गर्म पानी डालें और उसमें एल्युमिनियम फॉयल का एक टुकड़ा रखें. अब इसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नमक मिलाएं. तैयार मिश्रण में गहनों को करीब 10 मिनट तक डुबोकर रखें. इसके बाद साफ पानी से धो लें. इससे चांदी का कालापन कम हो सकता है और गहने पहले से ज्यादा चमकदार दिख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शिमला-मनाली की भीड़ छोड़िए, हिमाचल का ये Hidden Village बन रहा है लोगों की पहली पसंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Silver Jewellery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com