रसोई में सबसे ज्यादा काम गैस का रहता है. दिन भर गैस चलती रहती है और कभी चाय या फिर सब्जी निकल जाती है तो वह गैस पर चिपक जाती है, जिससे गैस के बर्नर में गंद जमा होने लगता है और फिर गैस की फ्लेम कम हो जाती है. अगर आपके गैस के बर्नर भी काले पड़ गए और गैस की फ्लेम कम गई है तो आप कुछ आसान और घरेलू चीजों की मदद से इसे साफ कर सकते है. इन घरेलू टिप्स से न सिर्फ गैस की फ्लेम भी अच्छी होगी, बल्कि गैस का बर्नर भी साफ बोले तो चमक जाएगा.
गैस बर्नर काले क्यों पड़ जाते हैं?
गैस का ज्यादा इस्तेमाल करने पर तेल की छींटें और जले हुए खाद्य पदार्थों के कण बर्नर की सतह और छेदों में जमा होने लगते हैं. इससे गैस का फ्लो प्रभावित होता है और फ्लेम कमजोर हो जाती है. इसके अलावा गैस की नियमित सफाई नहीं करने पर आगे यह समस्या और भी बढ़ सकती है. चलिए आपको बताते है गैस के बर्नर को कैसे साफ करें.
बर्नर को घोल में भिगो दें
सबसे पहले गैस बर्नर को स्टोव से निकाल लें. एक बाउल में गर्म पानी लें और उसमें 1 पैकेट इनो, 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 से 3 चम्मच सिरका मिला दें. अब बर्नर को इस घोल में 20 से 30 मिनट तक भिगोकर रखें. इससे जमी हुई गंदगी नरम होने लगेगी.
ब्रश से करें सफाई
भिगोने के बाद किसी पुराने टूथब्रश या छोटे सफाई ब्रश की मदद से बर्नर को अच्छी तरह रगड़ें. खासतौर पर बर्नर के छेदों और किनारों पर जमा मैल को साफ करें. जरूरत पड़ने पर टूथपिक की मदद से बंद छेदों को भी खोल सकते हैं.
धोकर अच्छी तरह सुखाएं
अब बर्नर को साफ पानी से धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ दें. इस्तेमाल करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि बर्नर पूरी तरह सूख चुका हो. इसके बाद उसे वापस गैस स्टोव में लगाएं.
मिलेगा तेज फ्लेम का फायदा
साफ बर्नर होने से गैस का फ्लो अच्छा रहता है और फ्लेम तेज और समान रहती है. इससे खाना जल्दी पकता है और गैस की बर्बादी भी कम हो सकती है. हफ्ते में एक बार यह आसान सफाई करने से आपके गैस बर्नर लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करेंगे.
यह भी पढ़ें:- न डाइटिंग, न जिम... फिटनेस कोच ने बताया रोज ये 6 काम करने से हो जाएगा Weight Loss
यह भी पढ़ें:- चेहरे पर पड़ रहे हैं जिद्दी काले दाग? एक्सपर्ट से जानिए पिगमेंटेशन के पीछे छिपी असली वजहें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं