विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2017

सर्दियों का मौसम दे रहा है दस्तक, ऐसे करें अपनी त्वचा की देखभाल

सर्दियों में अक्सर लोग नहाने में आलस कर जाते हैं और कई दिनों तक नहीं नहाते हैं. न नहाने के कारण त्वचा काफी रूखी हो जाती है.

Also Read in
सर्दियों का मौसम दे रहा है दस्तक, ऐसे करें अपनी त्वचा की देखभाल
सर्दियों में करें अपनी त्वचा की देखभाल
सर्दियों का मौसम दस्तक दे रहा है. इस मौसम में त्वचा की देखभाल करना काफी जरूरी हो जाता है. सर्दियों के मौसम में त्वचा में काफी रूखापन आ जाता है और नमी कहीं खो जाती है. त्वचा को सर्दियों में कुछ खास उपायों से हर वक्त चमकदार बनाए रखा जा सकता है. इन उपायों से सर्दियों में त्वचा को खूबसूरत और मुलायम बनाया जा सकता है.

त्वचा को साफ रखें
अक्सर देखा जाता है कि सर्दियों में लोग अपनी त्वचा को लेकर संजीदा नहीं होते हैं. जिसके कारण उनकी त्वचा काफी रूखी-सूखी हो जाती है. ऐसे में अपनी त्वचा को सर्दियों में रोजाना साफ करना चाहिए. इसके लिए दही और चीनी से बने स्क्रब का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद रहता है.

सनस्क्रीन
सर्दियों में धूप का सेवन करना काफी आम बात होती है. ऐसे में अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन लगा लेनी चाहिए ताकि हानिकारक किरणों यूवीए और यूवीबी से त्वचा को बचाया जा सके.
 रोज नहाएं
सर्दियों में अक्सर लोग नहाने में आलस कर जाते हैं और कई दिनों तक नहीं नहाते हैं. न नहाने के कारण त्वचा काफी रूखी हो जाती है. इसलिए त्वचा का ख्याल रखने के लिए सर्दियों में गर्म पानी से रोजाना नहाना चाहिए.

पानी पीएं
देखा जाता है कि सर्दियों में लोग पानी कम पीते हैं. जिसका असर चेहरे और त्वचा पर देखा जाता है. इससे बचने के लिए सर्दियों में पानी को दरकिनार नहीं करना चाहिए और समय-समय पर पानी पीना चाहिए. इसके साथ ही पानी पीने से शरीर की अशुद्धियों को भी बाहर निकालने में मदद मिलती है.

मॉइस्चरॉइज 
चमकती त्वचा के लिए मॉइस्चरॉइजिंग करना भी बेहद जरूरी है. इससे त्वचा की अतिरिक्त देखभाल की जा सकती है.
 
लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care, Skin Care In Winter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com