विज्ञापन

क्या मानसून में स्किप कर सकते हैं Sunscreen? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए क्या है लगाने का सही तरीका

बारिश के सीजन में सर्दियों या गर्मियों वाली भारी और गाढ़ी क्रीम मानसून में लगाने से चेहरा चिपचिपा हो सकता है और पिंपल्स निकल सकते हैं. इसी कारण ऐसी सनस्क्रीन चुनें जो हल्की हो.

क्या मानसून में स्किप कर सकते हैं Sunscreen? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए क्या है लगाने का सही तरीका
क्या मानसून में सनस्क्रीन लगानी चाहिए?
Photo Credit: NDTV

स्किनकेयर में सनस्क्रीन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है. लेकिन मानसून आते ही अधिकतर लोग सनस्क्रीन को उठाकर अलमारी में रख देते हैं. मन में यह सवाल आता है कि जब धूप ही नहीं है, आसमान में बादल छाए हैं, तो भला सनस्क्रीन की क्यों ही जरूरत है. लेकिन सच कहें तो यह एक छोटी सी भूल आपकी स्किन पर भारी पड़ सकती है. अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि क्या मानसून में सनस्क्रीन लगानी चाहिए या नहीं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपकी यही दुविधा दूर करने जा रहे है. इसकी जानकारी अपोलो स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स, वनगरम (चेन्नई) की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पुष्पा ज्ञानराज ने दी है. 

क्या मानसून में स्किप कर सकते हैं सनस्क्रीन?

डॉक्टर पुष्पा बताती हैं कि भले ही सूरज बादलों के पीछे छिपा हो, लेकिन उसकी हानिकारक UVA किरणें बादलों को चीरकर हमारी स्किन तक पहुंच ही जाती हैं. यही किरणें चेहरे पर झाइयां (पिगमेंटेशन), टैनिंग और असमय झुर्रियों की वजह बनती हैं. साथ ही बारिश के मौसम में हवा में नमी बहुत बढ़ जाती है. इससे स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है, इसलिए इस वक्त स्किन को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. ऐसे में मानसून के दौरान भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

मानसून में कैसी सनस्क्रीन इस्तेमाल करें?

डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कि सर्दियों या गर्मियों वाली भारी और गाढ़ी क्रीम मानसून में लगाने से चेहरा चिपचिपा हो सकता है और पिंपल्स निकल सकते हैं. इसलिए ऐसी सनस्क्रीन चुनें जो हल्की हो. जानकारी के लिए बता दें कि जेल या वॉटर-बेस्ड स्किन पर बहुत हल्की रहती हैं, तुरंत सूख जाती हैं और बिल्कुल चिपचिपी नहीं लगतीं. इसके अलावा रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए SPF 30 से 50 और PA+++ रेटिंग वाली सनस्क्रीन एकदम बेस्ट है.

सनस्क्रीन कैसे लगाएं?

  • बाहर जाने से 15-20 मिनट पहले लगाएं, ताकि स्किन इसे अच्छे से सोख ले.
  • सिर्फ चेहरा ही नहीं सनस्क्रीन को कान, गर्दन और हाथों पर भी जरूर लगाएं, क्योंकि ये हिस्से भी खुले रहते हैं.
  • अगर आप दिनभर बाहर हैं, तो हर 3-4 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाएं.
  • अगर चेहरे पर मेकअप है, तो बार-बार क्रीम लगाने की जगह आप SPF स्प्रे या पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: मानसून में कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग? जानिए किन बातों का रखें ध्यान और कहां घूमने जाना हो सकता है बेस्ट 

यह भी पढ़ें: बरसात के मौसम में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए क्या करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare Tips, Monsoon Skincare, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com