Skin Care: ब्लैकहेड्स ज्यादातर नाक, ठुड्डी या माथे पर नजर आते हैं. ब्लैकहेड्स (Blackheads) को कील भी कहते हैं. नाक पर ब्लैकहेड्स नजर आते हैं तो त्वचा खुरदुरी और दानेदार दिखने लगती है. ब्लैकहेड्स तब नजर आते हैं जब डेड स्किन सेल्स और ऑयल स्किन के छिद्रों में जम जाते हैं और त्वचा की सतह पर आ जाते हैं. इससे स्किन पर ब्लैकहेड्स दिखना शुरू हो जाते हैं. इन ब्लैकहेड्स को अगर नोंचकर या फिर किसी टूल से निकाला जाए तो इससे दर्द भी होता है और ब्लैकहेड्स उतनी ही तेजी से वापस निकलकर आने लगते हैं. ऐसे में ब्लैकहेड्स हटाने के लिए घर के कुछ नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं. यहां जानिए इन ब्लैकहेड्स से छुटकाना पाने के कारगर तरीकों के बारे में.
सुबह चेहरे पर क्रीम लगाने से पहले इस एक चीज को मल लें त्वचा पर, स्किन ग्लो करने लगेगी आपकी
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नाक के ब्लैकहेड्स के घरेलू उपाय | Nose Blackheads Home Remedies
बेकिंग सोडा आएगा कामब्लैकहेड्स को हटाने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे ब्लैकहेड्स पर लगाएं. ब्लैकहेड्स पर बेकिंग सोडा के पेस्ट को 10 मिनट लगाकर रखने के बाद हल्के से रगड़ते हुए मलें और फिर धोकर हटा लें. बेकिंग सोडा का यह मिश्रण नाक पर जमे ब्लैकहेड्स को कम करता है.
अंडे की सफेदी लगाकर देखेंअंडे की सफेदी एक अच्छे पील ऑफ मास्क की तरह काम करती है. नाक पर अंडे के सफेद हिस्से को लगाएं और इसपर टिशू पेपर की पतली लेयर लगा लें. इसके बाद 10 से 15 मिनट बाद नाक से टिशू को हटा लें. ब्लैकहेड्स अंडे की सफेदी और टिशू से चिपकर हट जाएगी.
चीनी और नमक का स्क्रबएक कटोरी में चीनी और शहद या फिर नमक में तेल मिलाकर स्किन पर मल सकते हैं. इससे नाक पर नजर आने वाले ब्लैकहेड्स पर लगा सकते हैं. इस स्क्रब (Scrub) से त्वचा एक्सफोलिएट होती है और ब्लैकहेड्स या कील हट जाते हैं.
ओट्स से करें क्लेंजहफ्ते में 2 से 3 बार स्किन को क्लेंज किया जाए तो नाक पर जमे ब्लैकहेड्स हटते हैं. स्किन को क्लेंज करने के लिए किसी अच्छे क्लेंजर या फिर ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. ओट्स को पीसकर उसमें डालें और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर मलकर हल्के से मलें और धोकर हटा लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं