Skin Care: सुबह के समय सभी चाहते हैं कि चेहरे पर ताजगी नजर आए. लेकिन, अक्सर ही सोकर उठने के बाद चेहरे का निखार दबा-दबा नजर आने लगता है. स्किन पर दाग-धब्बे नहीं लेकिन डेड स्किन सेल्स जमी हुई दिखती हैं जिससे त्वचा पर दूर-दूर तक चमक नहीं दिखती और लगता है जैसे चेहरे पर मैल जमा हुआ हो. अगर आपकी भी यही दिक्कत है तो यहां बताई एक चीज को आप रोजाना सुबह चेहरे पर लगा सकते हैं. यह चीज है कच्चा दूध. अगर सुबह कच्चे दूध (Raw Milk) को सही तरह से मलकर चेहरे पर लगाया जाए और उसके बाद चेहरा धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं तो चेहरा खिल उठता है. यहां जानिए सुबह के समय चेहरे पर कच्चे दूध को किस तरह लगाते हैं और इसे चेहरे पर लगाने के कौनसे अलग-अलग तरीके हैं. आपको जब भी जो नुस्खा आजमाने का समय हो उसे आजमाकर देख सकते हैं.
इन 7 मसालों की गंध सूंघकर घर से कोसों दूर भाग जाएगी छिपकली, आजमाकर देखें ये अचूक नुस्खे
निखरी त्वचा के लिए कच्चा दूध | Raw Milk For Glowing Skin
लगाएं क्लेंजर की तरहचेहरे पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए क्लेंजर का इस्तेमाल किया जाता है. कच्चे दूध को चेहरे पर क्लेंजर की तरह लगाया जा सकता है. क्लेंजर की तरह लगाने के लिए दूध को कटोरी में निकालें और इसमें रूई डुबोकर चेहरे पर मलना शुरू करें. जब चेहरे से मैल छूटकर गिरने लगे तो 2 से 3 मिनट बाद चेहरे को पानी से धोकर साफ करें और फिर मॉइश्चराइजल लगा लें. चेहरा बेहद मुलायम हो जाएगा और चमकदार नजर आएगा.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
अगर कभी सुबह थोड़ा ज्यादा टाइम हो तो इस फेस पैक (Face Pack) को बनाकर लगा सकते हैं. फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच शहद और जरूरत के अनुसार दूध मिलाकर फेस पैक तैयार करके चेहरे पर लगा लें. 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें. इस फेस पैक से चेहरा निखर जाता है.
दूध और गुलाबजलदूध और गुलाबजल का मिश्रण त्वचा के लिए किसी अमृत से कम नहीं है. इन दोनों ही चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर मलने से त्वचा निखरती है. इन्हें चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें. चेहरा खिल जाएगा.
कच्चे दूध के चेहरे पर फायदे (Benefits Of Raw Milk For Face)कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा की सेहत अच्छी रखता है. इससे स्किन एक्सफोलिएट होती है और चमकदार नजर आती है. दूध से त्वचा को विटामिन ए, डी, ई और बी12 भी मिलता है जिससे स्किन के टिशूज रिपेयर होते हैं, खुरदुराहट कम होती है, त्वचा पर हुआ डैमेज रिपेयर होता है और स्किन से टैनिंग हटती है सो अलग. कच्चे दूध (Kachhe Doodh) में पाए जाने वाले खनिज स्किन की कसावट और हाइड्रेशन बढ़ाने में भी असरदार होते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं